फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यमराज का घर: सौरमंडल का एक ऐसा ग्रह, जहां असंभव है इंसानों का रहना

Fri, 26 Mar 2021 12:12 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 26 Mar 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
mysterious and interesting facts about pluto planet alias dwarf planet
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay

सौरमंडल में ग्रहों की दुनिया भी बड़ी अजीब है। उसे जितना भी समझने की कोशिश करिए, आप उतना ही उसमें उलझते जाएंगे। वैसे तो हर ग्रह अपनेआप में विशेष है, लेकिन इसमें प्लूटो ग्रह थोड़ा अलग है। प्लूटो ग्रह को 'यम ग्रह या गृह' भी कहा जाता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से प्लूटो ग्रह से जुड़ी अजीबोगरीब और रहस्यमय बातें बताएंगे, जिन्हें जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।



mysterious and interesting facts about pluto planet alias dwarf planet
प्लूटो ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
खगोल विज्ञानी क्लीड डब्ल्यू. टॉमबॉघ ने 18 फरवरी 1930 को प्लूटो को गलती से खोज लिया था। असल में वह 'प्लैनेट एक्स' नामक एक अज्ञात ग्रह की तलाश कर रहे थे, जो यूरेनस (अरुण ग्रह) और नेपच्यून (वरुण ग्रह) की कक्षाओं में गड़बड़ी पैदा कर रहा था।
mysterious and interesting facts about pluto planet alias dwarf planet
सौरमंडल के ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

ऑक्सफॉर्ड स्कूल ऑफ लंदन में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा वेनेशिया बर्ने ने इस ग्रह का नाम रखा था। इस बच्ची का कहना था कि रोम में अंधेरे के देवता को प्लूटो कहा जाता है और इस ग्रह पर भी लगभग हमेशा अंधेरा ही रहता है, ऐेसे में इसका नाम प्लूटो रखा जाए। इस बच्ची को उस समय इनाम के तौर पांच पाउंड दिए गए थे, जो आज के हिसाब से करीब 499 रुपये होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
mysterious and interesting facts about pluto planet alias dwarf planet
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay

प्लूटो को सूर्य का एक चक्कर लगाने में 248 साल लग जाते हैं। यहां एक दिन पृथ्वी के मुकाबले 6.4 दिन का होता है यानी इस ग्रह का 24 घंटा लगभग 153 घंटे के बराबर होता है।

विज्ञापन
mysterious and interesting facts about pluto planet alias dwarf planet
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay

प्लूटो और सूर्य के बीच बहुत अधिक दूरी होने के कारण सूर्य की रोशनी को प्लूटो ग्रह तक पहुंचने में लगभग पांच घंटे लगते हैं, जबकि सूरज की रोशनी को पृथ्वी तक पहुंचने में आठ मिनट और 20 सेकेंड लगते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed