फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: जहरीले जीव को हाथ में लेकर घूमती रही ये महिला, मिनट भर में ले सकता है कई लोगों की जान

Fri, 26 Mar 2021 12:09 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 26 Mar 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
most dangerous and poisonous octopus who kill 26 people in minutes a woman in bali was holding
जहरीला जीव - फोटो : सोशल मीडिया

कभी-कभी हम ऐसी गलती कर जाते हैं, जिसका हमें थोड़ा भी अंदाजा नहीं रहता है। कुछ ऐसा ही हुआ इंग्लैंड की रहने वाली एक महिला के साथ। हाल ही में यह महिला छुट्टियां बिताने के लिए इंडोनेशिया गई थी। इस दौरान इंडोनेशिया के बाली में उसने एक छोटे से मासूम जीव को अपने हथेली पर रख लिया। लेकिन इस महिला को इस बात का बिल्कुल भी एहसास नहीं था कि प्यारा दिखने वाला ये जीव इतना खतरनाक है, जो मिनटों में 26 आदमियों को मौत की नींद सुला सकता है।

most dangerous and poisonous octopus who kill 26 people in minutes a woman in bali was holding
केलिन के हाथों में ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, केलिन नामक महिला ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया के टिकटॉक प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। वीडिये में केलिन के हाथ में ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस मौजूद है, जिसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता है। इस ऑक्टोपस के बारे में जानने के लिए केलिन गूगल पर सर्च करती हैं और देखती हैं कि ये जीव अपने जहर से मिनट भर में 26 लोगों की जान ले सकता है।

most dangerous and poisonous octopus who kill 26 people in minutes a woman in bali was holding
ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि दुनिया में ऐसे कई खूबसूरत जीव हैं, जो अपनी खूबसूरती से लोगों को लुभाते हैं। इन जीवों को देखकर ऐसा लगता है जैसे वो किसी दूसरे ग्रह से आए हों। लेकिन कुछ जीव दिखने में तो बहुत खूबसूरत होते हैं, लेकिन उससे कहीं ज्यादा ये खतरनाक और जहरीले भी होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
most dangerous and poisonous octopus who kill 26 people in minutes a woman in bali was holding
ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में ऑक्टोपस की 300 से ज्यादा प्रजातियां हैं, लेकिन इनमें 'ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस' सबसे ज्यादा खतरनाक और जहरीला है। ऐसा कहा जाता है कि इसका जहर इंसान को मात्र 30 सेकेंड में ही मार सकता है। ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस के केवल एक बाइट में इतना जहर होता है कि उससे करीब 26 इंसानों की मौत एक बार में हो सकती है।

विज्ञापन
most dangerous and poisonous octopus who kill 26 people in minutes a woman in bali was holding
ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस के काटने के बाद दर्द नहीं होता है, लेकिन कुछ ही मिनट में शरीर सुन्न पड़ने लगता है। इस ऑक्टोपस के जहर में न्यूरोटॉक्सिन टेट्रोडोटॉक्सिन मौजूद होता है, जिससे इंसान कुछ सेकेंड्स में पैरालाइज हो जाता है और इंसान के शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed