फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

500 साल पुराने इस शिव मंदिर की देखभाल कर रहा मुस्लिम परिवार, गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल

Sun, 03 Mar 2019 11:20 AM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Sun, 03 Mar 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
Muslim Family taking care of lord shiva temple since 500 year In Rangamahal Village, Guwahati
- फोटो : ANI

असम के गुवाहाटी में 'मजहब नहीं सिखाता, आपस में बैर करना...' कविता बिल्कुल सच साबित हो रही है। यहां गुवाहाटी के रंगमहल गांव में भगवान शिव का एक ऐसा मंदिर है जो 500 साल पुराना बताया जाता है। सबसे खास बात यह है कि एक मुस्लिम परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी इस मंदिर की देखभाल करता आ रहा है। 

Muslim Family taking care of lord shiva temple since 500 year In Rangamahal Village, Guwahati
- फोटो : ANI

इस मंदिर में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग आते हैं और प्रार्थना करते हैं। पूरे इलाके में इस शिव मंदिर की चर्चा है। कई पीढ़ियों से शिव मंदिर की देखरेख करने वाले मुस्लिम परिवार के मुखिया मतिबर रहमान बताते हैं कि यह मंदिर 500 साल पुराना है। हमारा परिवार इस मंदिर की देखभाल करता है। यहां सभी धर्मों के लोग प्रार्थना करने आते हैं।'  

Muslim Family taking care of lord shiva temple since 500 year In Rangamahal Village, Guwahati
- फोटो : ANI

बता दें कि यह मंदिर उनके घर के पास ही स्थित है। इस मंदिर की देखभाल का काम उनकी पीढ़ियां करती आ रही हैं और इसी परंपरा को मतिबर रहमान ने भी कायम रखा है। इतना ही नहीं मतिबर रहमान हर रोज सुबह-शाम की नमाज के बाद इस शिव मंदिर की साफ-सफाई करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muslim Family taking care of lord shiva temple since 500 year In Rangamahal Village, Guwahati
- फोटो : ANI

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मंदिर में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग एक साथ पूजा प्रार्थना भी करते हैं। पहले मतिबर रहमान के पिता इस मंदिर की देखभाल करते थे लेकिन उनकी मृत्यु के बाद अब वे इस परंपरा को निभा रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी मौत के बाद उनका बेटा भी ये काम करेगा।

विज्ञापन
Muslim Family taking care of lord shiva temple since 500 year In Rangamahal Village, Guwahati
भगवान शिव - फोटो : अमर उजाला

बेहद खुशी की बात ये भी है कि गांव के मुसलमान मस्जिद में नमाज पढ़ने के अलावा शिव मंदिर में नियमित रुप से दिया भी जलाते हैं। इंसानियत और प्रेम सद्भाव के इसी जज्बे ने इस गांव को सौहार्द को कायम रखा है।



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed