{"_id":"605eefd68ebc3e5924447a74","slug":"most-weird-election-promises-made-by-candidate-across-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए दुनियाभर के उन नेताओं के बारे में, जिन्होंने चुनाव जीतने के लिए किए थे अजीबोगरीब वादे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
जानिए दुनियाभर के उन नेताओं के बारे में, जिन्होंने चुनाव जीतने के लिए किए थे अजीबोगरीब वादे
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश का पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने घोषणा पत्रों को जारी कर वोटरों से एक से बढ़कर एक लुभावने वादे कर रही हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए नौकरी, मकान, शिक्षा और सुरक्षा जैसे वादे, तो पारंपरिक हो गए हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ अजीबोगरीब चुनावी वादों के बारे में बताएंगे।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
तमिलनाडु के तिरुपुर क्षेत्र में एएम शेख दाऊद नामक एक निर्दलीय उम्मीदवार ने लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को आश्वस्त किया था कि अगर मैं सांसद बना, तो हर महीने हरेक परिवार को 10 लीटर ब्रांडी चिकित्सकीय इस्तेमाल के लिए दी जाएगी। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस उम्मीदवार ने हर परिवार को हर महीने 25,000 रुपए देने का भी वादा किया था।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
राजस्थान के सोजत में शोभा चौहान नामक एक महिला उम्मीदवार ने मतदाताओं से वादा किया था कि वे उनकी परंपराओं के साथ समझौता नहीं होने देंगी। उन्होंने ही कहा था कि बाल विवाह हमारे क्षेत्र की परंपरा है, अगर वो जीत गईं, तो पुलिस को बाल विवाह रोकने की इजाजत ही नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विदेशी नेता भी मतदाताओं को लुभाने के लिए ऐसे वादे कर चुके हैं। साल 2018 में नेशनल इलेक्शन के दौरान जिम्बाब्वे की एक पार्टी ने अपने घोषणापत्र में पांच सालों के भीतर 1.5 मिलियन घर बनवाकर देने का वादा किया। जब इन नंबरों को पांच साल के समय को ध्यान में रखकर तोड़ा गया, तो पता चला कि इस टारगेट तक पहुंचने के लिए सरकार को रोजाना 822 घर बनाने होंगे, जो कि मुमकिन ही नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका के वरिष्ठ रिपब्लिकन नेता न्यूट गिंगरिच अजीब वादों के मामले में बाजी मारते हुए सबसे आगे निकल गए थे। साल 2012 में राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में हिस्सा लेने के लिए इस नेता ने मतदाताओं से वादा किया कि वे साल 2020 तक चांद पर मकान बनाकर आबादी बसवा देंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।