फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर्चर की हुई सर्जरी: हाथ से निकाला गया शीशे का टुकड़ा, आईपीएल में खेलने पर संशय बरकरार

Tue, 30 Mar 2021 10:38 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 30 Mar 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
England Pacer Jofra Archer underwent surgery glass piece Removed from hand, doubt remains on playing in IPL
जोफ्रा आर्चर - फोटो : social media

इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की सफल सर्जरी की गई। इस दौरान सोमवार को उनके हाथों से एक शीशे का टुकड़ा भी निकाला गया। हाल ही में भारत दौरे पर आए आर्चर टेस्ट और टी-20 सीरीज के कुछ मुकाबले खेलने के बाद इंग्लैंड लौट गए थे। वह हाथ में चोट की वजह से तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे। 

England Pacer Jofra Archer underwent surgery glass piece Removed from hand, doubt remains on playing in IPL
जोफ्रा आर्चर - फोटो : social media

स्वदेश लौटने के बाद सोमवार को आर्चर के हाथों की सफल सर्जरी की गई। इस दौरान उनके हाथ में फंसे एक शीशे के टुकड़े को भी निकाला गया। फिलहाल वह आईपीएल के शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे लेकिन बाद के मुकाबलों पर जल्दी ही फैसला लिया जाएगा।

England Pacer Jofra Archer underwent surgery glass piece Removed from hand, doubt remains on playing in IPL
जोफ्रा आर्चर और इयोन मॉर्गन - फोटो : ट्विटर @ECB

दरअसल जनवरी में आर्चर अपने फिश टैंक की सफाई कर रहे थे और इसी दौरान वह उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनके दाएं हाथ की मिडिल फिंगर में चोट आई थी। हालांकि बावजूद इसके वह भारत दौरे पर आए और कुछ मुकाबलों में हिस्सा भी लिया। लेकिन चोट की गंभीरता को देखते उन्होंने इंग्लैंड वापस लौटने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
England Pacer Jofra Archer underwent surgery glass piece Removed from hand, doubt remains on playing in IPL
जोफ्रा आर्चर - फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट एश्ले जाइल्स ने उनकी सर्जरी के बाद कहा, 'लोगों को ऐसा लग सकता है कि यह कोई साजिश है और मुझे पता है कि इस बयान के बाद ट्विटर पर कैसे रिऐक्शन आएंगे। लेकिन हां वह अपने घर के फिश टैंक की सफाई कर रहे थे और इस दौरान उनके हाथ से फिश टैंक छूट गया। जिससे उनके हाथ में चोट आई और आज उसकी सर्जरी की गई है।'

उन्होंने कहा, 'आर्चर की सर्जरी अच्छे से हो गई है। भारत दौरे के दौरान उनकी चोट का पूरी तरह से ख्याल रखा जा रहा था। उसके हाथ से शीशे का एक छोटा सा टुकड़ा निकला है।' 

विज्ञापन
England Pacer Jofra Archer underwent surgery glass piece Removed from hand, doubt remains on playing in IPL
जोफ्रा आर्चर - फोटो : PTI

बता दें कि आर्चर इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हैं और टीम का अहम हिस्सा हैं। वह अब तक आईपीएल में तीन सीजन में 35 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 46 विकेट चटकाए हैं और साथ ही बल्लेबाजी में भी 195 रन बनाए हैं। 

बात करें इंग्लैंड के भारत दौरे की तो मेजबान टीम ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 3-1 से, टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 3-2 से और फिर एकदिवसीय श्रृंखला में 2-1 से हराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed