फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Five Biggest Mysteries: दुनिया की पांच सबसे भयानक घटनाएं, जिनके बारे में जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

Fri, 28 Mar 2025 08:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 28 Mar 2025 08:35 PM IST
सार

Five Biggest Mysteries in The World: दुनिया के इतिहास में ऐसी घटनाएं घटी हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान हो जाते हैं। इन रहस्यों को कोई आज सुलझा नहीं पाया है। इतिहास के इन रहस्यों को कई इतिहासकारों और वैज्ञानिकों ने सुलझाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
Most Terrifying Historical Events That Will Shock You details in Hindi itihas ki sabse rahasyamayi ghatna
दुनिया की पांच सबसे भयानक घटनाएं - फोटो : Adobe Stock

Five Biggest Mysteries in The World: दुनिया के इतिहास में ऐसी घटनाएं घटी हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान हो जाते हैं। इन रहस्यों को कोई आज सुलझा नहीं पाया है। इतिहास के इन रहस्यों को कई इतिहासकारों और वैज्ञानिकों ने सुलझाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई। आइए जानते हैं दुनिया के पांच सबसे बड़े रहस्यों के बारे में जिन्हें अभी तक नहीं सुलझाया जा सका है। 



ओक आइसलैंड में खजाने का रहस्य

कहा जाता है कि कनाडा के नोवा स्कोटिया के पास स्थित ओक आइसलैंड में बड़ा खजाना मौजूद है। दो सदियों से भी ज्यादा समय से यह बात कहानियों के माध्यम से दुनियाभर में प्रचारित की गई है। बताया जाता है कि कैप्टन विलियम किड नामक एक समुद्री लुटेरे ने इसी स्थान पर अपना खजाना छिपाया था। इसके बाद ओक आइसलैंड में छिपे खजाने को खोजने के लिए करोड़ों डॉलर खर्च कर दिए गए, लेकिनअभी तक वहां छिपे खजाने को कई नहीं खोज पाया। 
 

Most Terrifying Historical Events That Will Shock You details in Hindi itihas ki sabse rahasyamayi ghatna
दुनिया के पांच अनसुलझे रहस्य - फोटो : Adobe Stock

यरुशलम का 'आर्क ऑफ कॉवनेंट'

587 ईसा पूर्व बेबीलोन की सेना ने यरूशलम पर हमला किया था। इस हमले में यहूदियों के शहर को पूरी तरह से तबाह कर दिया था। उनके पहले मंदिर को भी तोड़ डाला था। उस दौरान मंदिर में रखे आर्क ऑफ कॉवनेंट का क्या हुआ? यह अभी भी रहस्य है। आर्क ऑफ कॉवनेंट में 10 धर्मों के आदेशों की किताबें थीं। अभी भी यह बड़ा सवाल है कि आखिर आर्क ऑफ कॉवनेंट को कौन लेकर गया, यह कहां गया? इस बात के कोई सबूत नहीं हैं। कुछ लोग मानते हैं कि आर्क ऑफ कॉवनेंट को बेबीलोन की सेना यरूशलम पर कब्जा करने के बाद अपने साथ लेकर चली गई, तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि हमले के पहले ही इसको कहीं छिपा कर रख दिया गया था। जब मसीहा वापस आएंगे, तो आर्क ऑफ कॉवनेंट मिल जाएगा। यह भी माना जाता है कि आर्क ऑफ कॉवनेंट को बेबीलोन की सेना ने तबाह कर दिया था। 
 

Most Terrifying Historical Events That Will Shock You details in Hindi itihas ki sabse rahasyamayi ghatna
बेबीलोन में हैंगिंग गार्डन का सच - फोटो : Adobe Stock

बेबीलोन में हैंगिंग गार्डन का सच

बेबीलोन में 2000 साल पहले सच में हैंगिंग गार्डन थे या नहीं, यह अभी तक रहस्य है। 250 ईसा पूर्व कई इतिहासकारों ने अपनी किताबों में बेबीलोन में हैंगिंग गार्डन के बारे में लिखा है। उन्होंने इस हैंगिंग गार्डन को दुनिया का अजूबा बताया था। हालांकि, हैंगिंग गार्डन के बारे में कोई भी पुरातात्विक सबूत नहीं हैं। बेबीलोन और वर्तमान इराक में अभी तक हुई खुदाई में हैंगिंग गार्डन होने के कोई सबूत नहीं मिल पाए हैं। अभी तक यह रहस्य बरकरार है। 

Surya Grahan 2025: 29 मार्च को लगने वाला सूर्य ग्रहण होगा सबसे खतरनाक, आखिर क्या है वजह, वैज्ञानिकों ने बताई

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Terrifying Historical Events That Will Shock You details in Hindi itihas ki sabse rahasyamayi ghatna
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की हत्या का राज - फोटो : Adobe Stock

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की हत्या का राज

अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी की हत्या किसने की और उनको किसने मरवाया? यह अभी भी रहस्य है। अमेरिकी इतिहास का यह सबसे बड़ा रहस्य माना जाता है। कई दशक बीत जाने के बाद भी जॉन एफ केनेडी के हत्यारे को लेकर सभी एक मत नहीं हैं। 22 नवंबर 1963 को देश के डलास शहर में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी को ली हार्वे ओसवाल्ड ने गोली मार दी थी। केनडी की हत्या के दो दिन बाद ही जैक रूबी नाम के एक व्यक्ति ने ओसवाल्ड की हत्या कर दी। इसके बाद 3 जनवरी 1967 को रूबी की लंग कैंसर की वजह से मौत हो गई। इतिहासकारों मानते हैं कि अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति की हत्या करना इतना आसान नहीं था उनको साजिश के तहत मारा गया था। यह आज भी रहस्य है कि केनेडी को किसने मरवाया। 

Myanmar Earthquake: जानिए आखिर क्यों बार-बार आते हैं भूकंप? क्या है इसके पीछे की वैज्ञानिक वजह

विज्ञापन
Most Terrifying Historical Events That Will Shock You details in Hindi itihas ki sabse rahasyamayi ghatna
जब अचनाच गायब हो गए इस देश के प्रधानमंत्री - फोटो : Adobe Stock

जब अचनाच गायब हो गए इस देश के प्रधानमंत्री

ऑस्ट्रेलिया के 17वें प्रधानमंत्री हेरोल्ड एडवर्ड होल्ट एक बार तैर रहे थे और उस दौरान वह अचानक गायब हो गए थे। उन्होंने 26 जनवरी 1966 को प्रधानमंत्री का पद संभालता था। ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री मेनजिस के रिटायर होने के बाद वह निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। उन्होंने उसी साल आम चुनाव में भाग लिया था और उनको भारी जीत मिली थी। आखिरी बार उन्हें शेविओट बीच पर देखा गया था। 17 दिसंबर 1967 को वह विक्टोरिया के शेविओट बीच पर तैराकी कर रहे थे और इसी दौरान अचानक तापता हो गए। उन्हें बहुत खोजा गया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। आखिरकार 20 दिसंबर 1967 को उन्हें आधिकारिक तौर पर मृत घोषित किया गया, लेकिन उनका शव आज तक नहीं मिल पाया। यह अभी रहस्य कि आखिर वह कहां लापता हो गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed