फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की सबसे रहस्यमय झील, रात में नीले पत्थर की तरह चमकता है इसका पानी

Mon, 01 Mar 2021 02:51 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 01 Mar 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
most mysterious lake in indonesia kawah ijen which shining like a blue stone at night
रहस्यमय झील - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया में ऐसी कई झीलें हैं, जो अपने आप में कोई न कोई रहस्य समेटी हुई हैं। एक ऐसी ही झील इंडोनेशिया में है। वैसे झीलें तो खूबसूरती का पर्याय मानी जाती हैं, लेकिन इंडोनेशिया की ये झील सबसे अधिक अम्लीय झील है। इस झील में पानी का तापमान हमेशा 200 डिग्री सेल्सियस बना रहता है। साथ ही इस झील में सबसे अधिक रहस्यमय बात इसका रंग है। रात में इस झील का पानी नीले पत्थर की तरह चमकता है।



most mysterious lake in indonesia kawah ijen which shining like a blue stone at night
कावाह इजेन - फोटो : सोशल मीडिया

दसअसल, प्रशांत महासागर के किनारे स्थित इस झील का नाम 'कावाह इजेन' है। इस झील का पानी हमेशा खौलता रहता है। इस वजह से झील के आसपास कोई आबादी नहीं रहती है। हालांकि, इस झील की कई बार सैटेलाइट इमेज जारी हो चुकी है, जिसमें रात के समय झील के पानी से नीली-हरी रोशनी निकलती दिखती है।

most mysterious lake in indonesia kawah ijen which shining like a blue stone at night
कावाह इजेन - फोटो : सोशल मीडिया

सालों के रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों ने इस झील से निकलने वाली रंगीन रोशनी के वजहों का पता लगा लिया है। झील के आसपास कई सक्रिय ज्वालामुखी मौजूद हैं, जिसके कारण झील से हाइड्रोजन क्लोराइड, सल्फ्यूरिक डाइऑक्साइड जैसी कई तरह की गैसें निकल रही हैं। ये सभी गैसें आपस में मिलकर प्रतिक्रिया करती हैं, जिससे नीला रंग पैदा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
most mysterious lake in indonesia kawah ijen which shining like a blue stone at night
कावाह इजेन - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि कावाह इजेन झील इतना खतरनाक है कि इसके आसपास वैज्ञानिक भी लंबे समय तक रहने की हिम्मत नहीं कर सकते हैं। एक बार झील की अम्लीयता जांचने के लिए अमेरिकी वैज्ञानिकों की एक टीम ने तेजाब से भरे इस पानी में एलुमीनियम की मोटी चादर को लगभग 20 मिनट के लिए डाला था। इस चादर को निकालने के बाद देखा गया कि चादर की मोटाई पारदर्शी कपड़े जितनी रह गई थी।

विज्ञापन
most mysterious lake in indonesia kawah ijen which shining like a blue stone at night
थर्मल रिवर - फोटो : सोशल मीडिया

ज्वालामुखी के असर से अम्लीय झील कावाह इजेन के अलावा एक नदी भी है, जिसे अम्लीयता के कारण काफी घातक माना जाता है। पेरू से जुड़े हुए अमेजन फॉरेस्ट में बहती इस नदी को का सबसे बड़ा थर्मल रिवर कहा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed