फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहिद अफरीदी ने जन्मदिन पर बताई उम्र तो लोगों ने लगाई क्लास, पूछा- 25 वर्ष में 28 साल बढ़े?

Mon, 01 Mar 2021 02:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 01 Mar 2021 02:39 PM IST
विज्ञापन
Pakistan former all rounder shahid afridi brutally for his 44th birthday tweet
शाहिद अफरीदी बर्थडे - फोटो : getty

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी आज यानी एक मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार अफरीदी ने इस मौके पर एक ट्वीट कर अपने प्रशंसकों के बधाई संदेशों के प्रति आभार जताया। हालांकि उनके ट्वीट की वजह से उनकी उम्र को लेकर एक बार फिर से बहस छिड़ गई। अफरीदी हमेशा से अपनी उम्र को लेकर विवादों में रहे हैं और इसपर अक्सर चर्चा होते रहती है। लेकिन सोमवार को अफरीदी ने अपने ट्वीट में अपनी उम्र का जिक्र किया, जिसके बाद लोगों ने उन्हें फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Pakistan former all rounder shahid afridi brutally for his 44th birthday tweet
शाहिद अफरीदी - फोटो : social media

दरअसल उन्होंने ट्वीट किया, 'प्यारे जन्मदिन संदेशों के लिए सभी का धन्यवाद, 44 का हो गया आज! मेरा परिवार और मेरे प्रशंसक मेरी सबसे बड़ी संपत्ति हैं।'
 

Pakistan former all rounder shahid afridi brutally for his 44th birthday tweet
shahid afridi

अफरीदी द्वारा अपनी उम्र 44 बताए जाने के बाद ट्विटर यूजर्स ने भी उनके पुराने दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए। देखते-देखते लोगों ने सवालिया लहजे में उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। सबसे पहले तो पाकिस्तान के एक पत्रकार दन्याल रसूल ने उनकी उम्र पर सवाल खड़े किए। उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं शाहिद अफरीदी। हमारे पास रिकॉर्ड में इनकी उम्र 41, ऑटोबायोग्राफी में 46 और अब हमारे पास 44 है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan former all rounder shahid afridi brutally for his 44th birthday tweet
shahid afridi

उनके ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, 'कितने साल 44 रहोगे आप? खैर जन्मदिन की बधाई।'
 

विज्ञापन
Pakistan former all rounder shahid afridi brutally for his 44th birthday tweet
शाहिद अफरीदी

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपने 1996 में 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था। इसका मतलब आप पिछले 25 साल में 28 साल बढ़ गए??'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed