Most Secret Places: दुनिया की सबसे खुफिया जगहें, जहां जाने पर है रोक, जानिए आखिर क्या है इसके पीछे का रहस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरिया-51
अमेरिका की इस जगह पर किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं है। लॉस वेगास से यह जगह 83 किमी दूर स्थित है। बताया जाता है कि अमेरिकी सरकार इस जगह पर एलियंस और यूएफओ से जुड़े प्रयोग करती है। विवादों और रहस्यों से भरी इस जगह पर आम लोगों की एंट्री बैन है।
मेझगोर शहर
रूस के खूबसूरत शहरों में शामिल यह जगह बंद है। बताया जाता है कि यहां रहने वाले लोग किसी तरह के मिशन पर काम करते हैं। इसके साथ ही यहां पर कई खुफिया कार्य चलते हैं, लेकिन पोग्राम क्या है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस जगह पर लोगों के जाने पर बैन है।
Nostradamus: जानिए कौन थे नास्त्रेदमस? 2023 के लिए की थीं ये डरावनी भविष्यवाणियां, इंसान ही इंसान को खाएगा
स्नेक आइलैंड
ब्राजील में यह आइलैंड स्थित है, जहां पर दुनिया की कई प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। यह इलाका 110 एकड़ में फैला है, जहां चार हजार सांप रहते हैं। यहां पर आम सांप नहीं रहते हैं, बल्कि यहां पर रहने वाले जहरीले सांप हैं।
Ajab-Gajab: मोटे होने के लिए खून पीते हैं यहां के लोग, सबसे ज्यादा तोंद वाला शख्स माना जाता हीरो
नॉर्थ सेंटिनल द्वीप
भारत में स्थित यह जगह दुनिया के लिए आज भी रहस्य है। यह दुनिया की खतरनाक जगहों में शामिल हैं। अंडमान में स्थित इस जगह पर रहने वाले आदिवासी यहां पर किसी को कोई नहीं जाने देते हैं। अगर यहां पर जाने की कोशिश करता है, तो उसे यह मार देते हैं।