फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डरावने आंकड़े: ड्राइविंग के लिए सबसे खतरनाक हैं ये मुल्क, भारत भी है लिस्ट में शामिल

Mon, 29 Mar 2021 10:51 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 29 Mar 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
most dangerous countries for driving  with most road accidents in the world
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में भारत में होने वाले सड़क हादसों को लेकर एक डराने वाली बात कही। उन्होंने बताया कि देश में सड़क दुर्घटनाओं के मामले कोरोना से भी खतरनाक हैं। उनकी बात कुछ हद तक सही भी है। वर्ल्ड बैंक के रिकॉर्ड के मुताबिक, हमारे देश में दुनियाभर के वाहनों का केवल एक फीसदी है, लेकिन सड़क हादसों में ग्लोबल डेथ के आंकड़े में हमारे देश का योगदान 11 फीसदी है। ऐसे में भारत सड़क हादसों में हुई मौतों के मामले में पहले स्थान पर है।

most dangerous countries for driving  with most road accidents in the world
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में हर साल 4.5 लाख गंभीर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और इनमें से करीब 1.5 लाख लोगों की जान चली जाती है। अगर इन आंकड़ों को तोड़कर देखा जाए, तो भारत में हर घंटे लगभग 53 सड़क हादसे हो रहे हैं और हर 4 मिनट में एक मौत हो रही है। पिछले एक दशक में हुए सड़क दुर्घटनाओं के वजह से 13 लाख जानें चली गईं, जबकि 50 लाख से ज्यादा लोग घायल हुए।

most dangerous countries for driving  with most road accidents in the world
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

दुनियाभर में ड्राइवर एजुकेशन उपलब्ध कराने वाली कंपनी जुटोबी ने ड्राइविंग को लेकर खतरनाक देशों के बारे में जानने के लिए एक अध्ययन किया। इसके लिए 56 देशों को शामिल किया गया और पाया गया कि दक्षिण अफ्रीका की सड़कें सबसे खतरनाक हैं। दक्षिण अफ्रीका में हर एक लाख ड्राइवर्स में मरने वालों की संख्या 36 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
most dangerous countries for driving  with most road accidents in the world
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे नंबर पर आता है थाइलैंड। यहां एक ड्राइविंग आबादी पर मरने वालों की संख्या 32.7 है। इसके पीछे दो वजह हैं। पहला कि शराब पीकर गाड़ी चलाने पर सख्त पाबंदी ना होना और दूसरा यहां की सड़कों की खराब हालत। इसके अलावा थाइलैंड में लगातार सैलानी आते रहते हैं, जो बिना कायदे-कानून के सड़कों पर गाड़ियां भी चलाने लगते हैं सड़कों पर गाड़ियां भी चलाने लगते हैं। इसके वजह से हालात थोड़े खराब हुए हैं।

विज्ञापन
most dangerous countries for driving  with most road accidents in the world
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सड़क हादसों के मामले में अमेरिका भी कोई कम नहीं है। ड्राइविंग के हिसाब से ये देश तीसरा सबसे असुरक्षित देश है। अमेरिका में शराब पीकर गाड़ी चलाने पर फाइन का प्रावधान तो है, लेकिन उसका पालन उतनी सख्ती से नहीं हो पाता है। यहां शराब पीकर एक्सिडेंट कर लोग आसानी से भाग निकलते हैं। अमेरिका के कई प्रांतों में  प्रति घंटा 130 किलोमीटर की स्पीड पर गाड़ी चलाने की भी अनुमति है, जिसके वजह से भी हादसे होते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed