चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला कृष्णप्पा गौतम ने सोमवार को कहा कि गेंदबाजों को महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में खेलना इसलिए पसंद है क्योंकि वह उनकी मजबूती और उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना जानते हैं।
गौतम ने सीएसके वेबसाइट से कहा, ‘गेंदबाजों को माही भाई की नेतृत्व में खेलना इसलिए पसंद है क्योंकि वह एक गेंदबाज के मजबूत पक्ष को जानते हैं और वह उससे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराना भी जानते हैं।’
कर्नाटक के इस क्रिकेटर ने कहा कि धोनी की कप्तानी में खेलना उनके लिए सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने कहा, ‘मुझे सीएसके जैसी चैंपियन टीम के लिए खेलने में किसी भी तरह की उम्मीदों का दबाव महसूस नहीं होता।’
बता दें कि गौतम इससे पहले मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेल चुके हैं। बात करें 32 वर्षीय ऑलराउंडर के आईपीएल करियर की तो उन्होंने 2018 से 2020 तक तीन सीजन में हिस्सा लिया है। इस दौरान 24 मुकाबलों में 169 की स्ट्राइक रेट से 186 रन बनाए हैं और 8 की इकॉनमी से 13 विकेट चटकाए हैं।
4 of 5
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : twitter@ChennaiIPL
गौतम को पिछले सीजन के बाद पंजाब की टीम ने रिलीज कर दिया था लेकिन इस बार की नीलामी में चेन्नई की टीम ने उन्हें उनकी 20 लाख रुपये की बेस प्राइस से कई गुना अधिक की रकम में 9.25 करोड़ में खरीदा।
5 of 5
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की शुरुआत नौ अप्रैल से चेन्नई में होगी। उद्घाटन मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने होगी। जबकि 10 तारीख को धोनी की सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत होगी।