फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: आसमान से फिंगरप्रिंट जैसा दिखता है ये आइलैंड, यहां बिछा है पत्थर की दीवारों का जाल, जानिए इसके बारे में हैरान करने वाली बातें

Mon, 03 Jan 2022 12:11 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Mon, 03 Jan 2022 12:11 PM IST
विज्ञापन
most beautiful island in the world croatian Bavljenac island looks like a fingerprint
फिंगरप्रिंट जैसा दिखता है ये आइलैंड - फोटो : pixabey

इस दुनिया में ढेर सारी ऐसी चीजें हैं जिनकी बनावट हैरान करती हैं। ये अपनी बनावट के कारण पूरी दुनिया में मशहूर हैं। दुनिया में कुछ ऐसे भी आइलैंड हैं जो काफी खूबसूरत हैं और इन्हें देखने के लिए पर्यटक अपने आप खिंचे चले आते हैं। ऐसा ही एक आइलैंड है क्रोएशिया जो देखने में तो खूबसूरत है ही। इसके अलावा और भी कई सारी वजहें हैं जो इसे मशहूर बनाती हैं। क्रोएशिया दक्षिण पूर्व यूरोप यानी बाल्कन में पानोनियन के मैदान और भूमध्य सागर के बीच बसा हुआ एक छोटा सा देश है। इस देश का दक्षिणी और पश्चिमी छोर एड्रियाटिक सागर से मिलता है। इस सागर के किनारे छोटे-बड़े करीब एक हजार आइलैंड हैं। इन्हीं द्वीपों को देखने और घूमने के लिए यहां पर्यटक देश-विदेश से आते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि जब इसको आसमान से देखा जाता है तो ये बिल्कुल फिंगरप्रिंट जैसा दिखाई देता है। आइए जानते हैं इस द्वीप के बारे में और भी हैरान करने वाली बातें... 

 

most beautiful island in the world croatian Bavljenac island looks like a fingerprint
फिंगरप्रिंट जैसा दिखता है ये आइलैंड - फोटो : pixabey

क्रोएशिया आइलैंड 
 

ये आइलैंड समुद्र के चारों तरफ से घिरा हुआ है। इस आइलैंड को बैल्जोनिक द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। ये द्वीप 0.14 वर्ग किलोमीटर के इलाके में फैला हुआ है। इस आइलैंड का इस्तेमाल मुख्यतः खेती के लिए किया जाता है। इस द्वीप पर पत्थर की दीवारों का जाल सा फैला हुआ है और इसी के कारण यह ऊपर से देखने पर किसी इंसानी फिंगरप्रिंट सा लगता है। इन दीवारों के लिए ऐसा कहा  जाता कि अगर इन दीवारों को एक साथ आपस में मिला दिया जाए तो इनकी दूरी करीब 23 किलोमीटर तक लंबी हो सकती हैं। 

most beautiful island in the world croatian Bavljenac island looks like a fingerprint
फिंगरप्रिंट जैसा दिखता है ये आइलैंड ( प्रतीकात्मक तस्वीर ) - फोटो : iStock

इन दीवारों का निर्माण साल 1800 में किया गया था। इन दीवारों को बनाने में ड्राई स्टोन वॉलिंग तकनीक का प्रयोग किया गया है। इन दीवारों को बड़ी सावधानी के साथ एक दूसरे से जोड़ा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
most beautiful island in the world croatian Bavljenac island looks like a fingerprint
फिंगरप्रिंट जैसा दिखता है ये आइलैंड - फोटो : pixabey

निर्माण के इतने सालों के बाद साल 2018 में इसे संरक्षित किया गया। इस आइलैंड को यूनेस्को की धरोहरों स्थलों में शामिल किया गया है। अब ये आइलैंड पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है। लोग यहां घूमने आते हैं और यहां के इतिहास को जानकर हैरत में पड़ जाते हैं। 

विज्ञापन
most beautiful island in the world croatian Bavljenac island looks like a fingerprint
फिंगरप्रिंट जैसा दिखता है ये आइलैंड - फोटो : pixabey

ये आइलैंड पर्यटकों के पहली पसंद बन चुका है। घूमने आने वाले लोग इस खूबसूरत से आइलैंड कि सुंदरता को अपने कैमरे में कैद करके अपने साथ अपने देश ले जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed