फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: हिमाचल प्रदेश में मौजूद है 500 साल से ज्यादा पुरानी ''ममी'', बढ़ रहे हैं बाल और नाखून, जानिए इससे जुड़े रहस्य

Mon, 15 Nov 2021 11:07 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 15 Nov 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
more than 500 years old mummy is present in himachal pradesh hair and nails are growing know the secrets
500 साल से अधिक पुराने ममी के रहस्य: प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock

हिमाचल प्रदेश के गयू गांव में एक 550 साल पुरानी ममी है। यह गांव स्पीति घाटी के ठंडे रेगिस्तान में समुद्र तल से करीब 10,499 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। भारत चीन सीमा के पास मौजूद यह गांव अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है, लेकिन इस गांव में 550 साल पुरानी ममी को देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। 



लाहौल स्पीति घाटी की ऐतिहासिक ताबो मठ(Tabo Monastery) से करीब 50 किमी दूर भारत-चीन सीमा पर स्थित गयू गांव साल में 6-8 महीने बर्फ से ढके रहने की वजह से दुनिया से कटा रहता है। लेकिन इस ममी को देखने के लिए यहां देश-विदेश से सैलानी पहुंचते हैं। यहां के लोगों की इस ममी के प्रति अगाध श्रद्धा है।

करीब 550 साल पुरानी इस 'ममी' को भगवान समझकर लोग पूजते हैं। लोग इसे जिंदा भगवान मानते हैं। भारत तिब्बत सीमा पर हिमाचल के लाहौल स्पीति के गयू गांव में मिली इस 'ममी' का रहस्य आज भी बरकरार है। तभी तो हर साल हजारों लोग इसे देखने के लिए देश विदेश से यहां पहुंचते हैं। कहा जाता है कि यहां मिली यह ममी तिब्बत से गयू गांव में आकर तपस्या करने वाले लामा सांगला तेनजिंग की है।

more than 500 years old mummy is present in himachal pradesh hair and nails are growing know the secrets
500 साल से अधिक पुराने ममी के रहस्य: प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock


कहा जाता है कि लामा ने साधना में लीन होते हुए अपने प्राण त्याग दिए थे। तेनजिंग बैठी हुई अवस्था में थे। उस समय उनकी उम्र मात्र 45 साल थी। दुनिया में यह एकमात्र ममी है जो बैठी हुई अवस्था में है। इस ममी की वैज्ञानिक जांच में इसकी उम्र 550 साल पायी गयी है। ममी बनाने में एक खास किस्म का लेप मृत शरीर पर लगाया जाता है, लेकिन इस ममी पर किसी किस्म का लेप नहीं लगाया है फिर भी इतने वर्षों से यह ममी कैसे सुरक्षित है? यह राज अभी भी बरकरार है।

more than 500 years old mummy is present in himachal pradesh hair and nails are growing know the secrets
500 साल से अधिक पुराने ममी के रहस्य: प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लोग बताते हैं कि इस ममी के बाल और नाखून आज भी बढ़ रहे हैं। यह बात जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन इस बात को स्थानीय लोग बिल्कुल सच बताते हैं। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को सड़क निर्माण कार्य के दौरान यह ममी मिली थी।  
1975 में यहां आए भूकम्प में यह ममी जमीन में दफ़न हो गयी थी। 1995 में आईटीबीपी के जवानों को सड़क बनाते समय खुदाई में यह ममी फिर मिल गई। कहते हैं कि खुदाई के समय इस ममी के सिर पर कुदाल लगने से खून तक निकल आया था, जो कि सामान्य तौर पर संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
more than 500 years old mummy is present in himachal pradesh hair and nails are growing know the secrets
500 साल से अधिक पुराने ममी के रहस्य: प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock

ममी पर इस ताजा निशान को आज भी देखा जा सकता है। 2009 तक यह ममी ITBP के कैम्पस में रखी हुई थी। देखने वालों की भीड़ देखकर बाद में इस ममी को अपने गांव में स्थापित कर लिया गया। गयू गांव पहुंचने के लिए आप शिमला और मनाली दोनों जगहों से जा सकते हैं।

विज्ञापन
more than 500 years old mummy is present in himachal pradesh hair and nails are growing know the secrets
500 साल से अधिक पुराने ममी के रहस्य: प्रतीकात्म फोटो - फोटो : istock

पेनसेल्वेनिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ता विक्टर मैर के मुताबिक, गयू में स्थापित ममी लगभग 550 साल पुरानी है। सैंकड़ों वर्ष पहले बौद्ध भिक्षुओं का व्यापार के सिलसिले में भारत और तिब्बत के मध्य आना जाना था। उस समय एक बौद्ध भिक्षु सांगला तेनजिंग यहां मेडिटेशन की मुद्रा में बैठे और फिर उठे ही नहीं। उस समय ही इनके शरीर को एक स्तूप में संभाल कर रख लिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed