फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bengaluru Metro Viral Video Woman Confronts Man Over Alleged Secret Recording

मेट्रो में महिला का वीडियो बनाने का आरोप, सामने आकर भिड़ी तो फोन लेकर भागा शख्स

Thu, 29 Oct 2026 10:05 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 29 Oct 2026 10:05 AM IST
सार

Viral Video: बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो में एक महिला ने साथी यात्री पर चोरी-छिपे अपना वीडियो बनाने का आरोप लगाया। महिला ने उससे फोन खोलने को कहा, लेकिन आरोप है कि वह फोन लेकर भाग गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Bengaluru Metro Viral Video Woman Confronts Man Over Alleged Secret Recording
सुरक्षाकर्मियों के सामने से फोन लेकर भागने का आरोप - फोटो : एक्स@sanatan_kannada

विस्तार

मेट्रो में सफर करते समय आसपास बैठे यात्रियों पर ध्यान देना आम बात है, लेकिन अगर कोई चोरी-छिपे आपका वीडियो बनाने लगे तो परेशानी होना लाजिमी है। बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने साथी यात्री पर बिना अनुमति अपना वीडियो बनाने का आरोप लगाया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उस व्यक्ति से सीधे सवाल किए और उसका फोन लेकर वीडियो बनाने की बात जानने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


महिला ने आमने-सामने पूछा- मेरा वीडियो क्यों बना रहे थे?
एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में महिला उस व्यक्ति से सवाल करती नजर आती हैं। महिला इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय हैं और ट्रैवल व लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट बनाती हैं। उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे व्हाइटफील्ड-काडुगोडी इलाके में मेट्रो ट्रेन के अंदर हुई। महिला वीडियो में कहती हैं कि उन्होंने एक व्यक्ति को अपना वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। वह उससे बार-बार पूछती हैं कि वह उनका वीडियो क्यों बना रहा था। महिला उससे फोन अनलॉक करने के लिए भी कहती हैं। इस दौरान मेट्रो के सुरक्षाकर्मी भी वहां नजर आते हैं। हालांकि, व्यक्ति ने वीडियो बनाने की बात स्वीकार नहीं की। उसने महिला से माफी भी मांगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों के सामने से फोन लेकर भागने का आरोप
महिला के मुताबिक, उन्होंने फोन मेट्रो सुरक्षाकर्मियों को दिया था, लेकिन आरोप है कि संबंधित व्यक्ति स्टेशन पर रुकने के दौरान फोन वापस छीनकर भाग गया। महिला ने बताया कि उन्होंने मेट्रो स्टेशन पर शिकायत भी दर्ज कराई थी। अधिकारियों ने उन्हें सात दिनों में आगे की जानकारी देने की बात कही थी। महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लोगों से आरोपी की पहचान करने में मदद मांगी। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि इस मामले में कार्रवाई हो। महिला ने यह भी साफ किया कि उनके कपड़े इस घटना की वजह नहीं थे। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि अगर उनके साथ भी ऐसा कुछ होता है तो वे चुप न रहें और अपनी आवाज उठाएं।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, सीसीटीवी फुटेज की जांच
मामले में महिला ने काडुगोडी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। बेंगलुरु सिटी पुलिस ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। व्हाइटफील्ड के डीसीपी के मुताबिक पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।


महिला सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
इस घटना के सामने आने के बाद सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा और उनकी निजता को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने महिला के हिम्मत दिखाने की तारीफ की है, जबकि कुछ यूजर्स ने मेट्रो में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। फिलहाल, पुलिस जांच जारी है और उपलब्ध जानकारी के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed