फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो देश, जहां महज एक घंटे के अंदर बने थे तीन राष्ट्रपति, 106 साल पुरानी है घटना

Thu, 26 Nov 2020 03:36 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 26 Nov 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Mexico is the only country where once had become three presidents in one hour
मेक्सिको - फोटो : Social media

इतिहास में ऐसी कई घटनाएं घटी हैं, जिनके बारे में जानकर बड़ा ही आश्चर्य होता है। एक ऐसी ही आश्चर्यजनक घटना उत्तरी अमेरिका में बसे एक देश में घटी थी, जहां महज एक घंटे के अंदर कुछ ऐसा हुआ था कि तीन-तीन राष्ट्रपति बन गए थे। जी हां, यह हैरान करने वाली बात तो है, लेकिन बिल्कुल सच है। इस देश को दुनिया का 14वां सबसे बड़ा राष्ट्र माना जाता है। साथ ही इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक भी माना जाता है। आइए जानते हैं आखिर कौन सा वो देश है, जहां एक ही दिन में घटी घटना ने हमेशा-हमेशा के लिए इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया। 

Mexico is the only country where once had become three presidents in one hour
मेक्सिको के पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो लस्कुरिन - फोटो : Social media

इस देश का नाम है मेक्सिको। घटना आज से 106 साल पहले की है यानी 1913 की। 19 फरवरी का दिन था। तब राष्ट्रपति थे फ्रांसिस्को आई मैडेरो। उनके राष्ट्रपति पद से हटने के एक घंटे के अंदर ही पेड्रो लस्कुरिन राष्ट्रपति बने, लेकिन उन्होंने कुछ ही मिनटों में अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद विक्टोरियानो हुएर्टा राष्ट्रपति बने। पेड्रो लस्कुरिन महज 26 मिनट के लिए राष्ट्रपति बने थे। यह एक विश्व रिकॉर्ड है। 

Mexico is the only country where once had become three presidents in one hour
दुनिया का सबसे पुराना पेड़ - फोटो : Social media

अब आइए जानते हैं मेक्सिको के बारे में कुछ खास और रोचक बातें। आपको शायद ही यह पता हो कि दुनिया का सबसे पुराना पेड़ इसी देश में है, जिसका नाम है मॉन्टेजूमा साइप्रस। यह पेड़ करीब 2000 साल पुराना है, जिसकी लंबाई करीब 40 फीट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mexico is the only country where once had become three presidents in one hour
दुनिया का सबसे छोटा ज्वालामुखी - फोटो : Social media

क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे छोटा ज्वालामुखी भी मेक्सिको में ही है, जिसका नाम क्यूस्कोमेट है। यह ज्वालामुखी प्यूबला शहर में स्थित है। यह 13 फीट लंबा और 23 मीटर चौड़ा है। यहां काफी संख्या में लोग घूमने और ज्वालामुखी को करीब से देखने के लिए आते हैं। 

विज्ञापन
Mexico is the only country where once had become three presidents in one hour
चिचेन इत्जा, मेक्सिको - फोटो : Social media

इसी देश में एक प्राचीन पिरामिड भी है, जिसे चिचेन इत्जा के नाम से जाना जाता है। इस दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया गया है। माना जाता है कि चिचेन इत्जा पिरामिड को माया सभ्यता के लोगों ने बनाया होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed