{"_id":"5efef6eb8ebc3ea1186e770c","slug":"what-is-the-reason-for-the-enmity-between-north-korea-and-south-korea","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच दुश्मनी की वजह क्या है?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
आखिर उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच दुश्मनी की वजह क्या है?
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 26 Nov 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उत्तर कोरिया-दक्षिण कोरिया की सीमा
- फोटो : Facebook/Alex Cabrero KSL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बारे में तो आपने सुना ही होगा। क्या आपको पता है कि ये दोनों देश पहले एक ही थे, जैसे भारत और पाकिस्तान, जिन्हें सिर्फ कोरिया नाम से जाना जाता था। लेकिन एक समय ऐसा आया जब कोरिया का विभाजन हो गया और उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया नामक दो देश बने। आज इन दोनों के बीच हालात ऐसे हैं कि दोनों एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते हैं। दोनों के बीच की दुश्मनी जगजाहिर है। आइए जानते हैं आखिर उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच विवाद क्या है? ये दोनों देश क्यों एक दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं?
2 of 5
दक्षिण कोरिया का सियोल शहर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
कोरिया 1948 तक संयुक्त था। दरअसल, 1910 में कोरिया पर जापान ने जबरन कब्जा कर लिया था और यह कब्जा अगस्त 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के अंत तक बना रहा। जब जापानियों ने हथियार डाल दिया, उसके बाद सोवियत संघ की सेना ने कोरिया के उत्तरी भाग को अपने कब्जे में ले लिया जबकि दक्षिणी हिस्से को अमेरिका ने अपने कब्जे में। फिर शुरू हुआ कोरिया के दोनों हिस्सों में साम्यवाद और लोकतंत्र को लेकर संघर्ष।
3 of 5
कोरियन युद्ध स्मारक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
अब चूंकि सोवियत संघ और अमेरिका दोनों पहले से ही एक दूसरे के घोर विरोधी थे, ऐसे में कोरिया भी उनकी दुश्मनी की भेंट चढ़ गया। कोरिया के दोनों हिस्सों उत्तर और दक्षिण के बीच जून, 1950 में युद्ध शुरू हो गया। अमेरिकी सेना के साथ 15 अन्य देश दक्षिण कोरिया के साथ आए तो वही उत्तर कोरिया का साथ रूसी और चीनी सेना ने दिया। लगभग तीन साल तक चला यह युद्ध साल 1953 में खत्म हो गया और दो स्वतंत्र राष्ट्र बने, जिन्हें आज उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अब चूंकि उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया दोनों अलग स्वतंत्र राष्ट्र बन तो गए हैं, लेकिन विभाजन के बावजूद आज भी इन दोनों के बीच तनाव बरकरार है। कहते हैं कि 1968 में उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की हत्या की नाकाम कोशिश की थी, जिसने इन दोनों देशों के बीच के तनाव को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
5 of 5
कोरियन बॉर्डर
- फोटो : Pixabay
इसके अलावा 1983 में म्यांमार में एक बम धमाका हुआ था, जिसमें दक्षिण कोरिया के 17 नागरिक मारे गए थे। इस धमाके का तार उत्तर कोरिया से जोड़ा गया। उत्तर कोरिया पर दक्षिण कोरिया के विमान पर बम बरसाने का आरोप लगा। ऐसे में इनके बीच तनाव कभी न खत्म होने वाली दुश्मनी बन गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।