फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: बुर्ज खलीफा के बाद इस देश में बनी दुनिया की दूसरी सबसे लंबी इमारत, ऊंचाई इतनी कि जानकर चकरा जाएगा सिर

Mon, 03 Jan 2022 04:54 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Mon, 03 Jan 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
Merdeka 118 malaysia become world second tallest building after Burj khalifa
दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत - फोटो : pixabey

दुनिया में ऊंची-ऊंची इमारतों की कोई कमी नहीं है। जब बात दुनिया की सबसे लंबी इमारतों की होती हैं तो सबसे पहले दुबई के बुर्ज खलीफा का नाम आता है। जिसकी ऊंचाई 829.8 मीटर यानी 2,722 फिट है। इस गगनचुंबी इमारत को देखने के लिए सिर्फ दुबई से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। जो भी दुबई जाता है वो इस इमारत का दीदार एक बार जरूर करता है। इसकी ऊंचाई जब सर उठा कर देखते है तो दिमाग चक्कर खाने लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की दूसरी सबसे इमारत कौन-सी है? दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत मलेशिया में है। हालांकि, अभी इस इमारत का निर्माण किया जा रहा है जो साल 2022 के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगी। अब ये ऊंचाई के लिहाज से दुनिया की दूसरी इमारत बन जाएगी। इससे पहले दूसरी सबसे ऊँची इमारत का ख़िताब शंघाई टावर के नाम था। इस टावर की ऊंचाई 2,073 फिट थी, लेकिन अब ये तीसरे नंबर पर चली गई है। आइए जानते हैं की बुर्ज खलीफा के बाद दूसरी सबसे ऊंची इमारत के बारे में रोचक तथ्य- 

Merdeka 118 malaysia become world second tallest building after Burj khalifa
दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत - फोटो : pixabey
दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत 
 

बुर्ज खलीफा के बाद दुनिया की सबसे उंचाई वाली इमारत का नाम है Merdeka 118 जोकि मलेशिया के कुआलालम्पुर में है। Merdeka एक इंडोनेशियाई और मलय भाषा का शब्द होता है जिसका हिंदी अनुवाद 'आजादी' होता है। अभी इस इमारत का निर्माण किया जा रहा है लेकिन तब भी इसकी ऊंचाई देखने पर दिमाग में चक्कर आने लगते हैं। इस इमारत की उंचाई 2,227 फिट और इसमें 118 मंजिलें होंगी।

Merdeka 118 malaysia become world second tallest building after Burj khalifa
दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत - फोटो : pixabey

मिली जानकारी के अनुसार, इस इमारत में जरुरत की सभी सुविधाएं मिलने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस इमारत के बन जाने से मलेशिया के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस इमारत में एक साथ 3000 लोग आ सकते हैं। इस का डिजाइन स्लीक है और इसे त्रिकोणीय शीशे के पैनल्स से बनाया गया है। ये आकार मलेशिया के पारंपरिक आर्ट और क्राफ्ट को दर्शाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Merdeka 118 malaysia become world second tallest building after Burj khalifa
दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत - फोटो : pixabey
31 लाख वर्ग फुट का बनेगा फ्लोर स्पेस 
 

इस इमारत को 31 लाख वर्ग फुट के क्षेत्रफल में बनाया जा रहा है। इस इमारत का आधा फीसदी हिस्सा कार्यालयों को दिया जाएगा। इस टावर में एक मॉल, एक मस्जिद, एक पार्क और एक होटल होगा। इमारत में दक्षिण पूर्व एशिया का का सबसे ऊंचा निरीक्षण डेक बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Merdeka 118 malaysia become world second tallest building after Burj khalifa
दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत - फोटो : pixabey

ये जगह चार एकड़ के विस्तार में होगी जिसमें एक सार्वजानिक स्थान होगा और एक पार्क भी होगा। मीडिया रिपोट्स के अनुसार, इस इमारत का डिजाइन मलेशिया के पूर्व नेता अब्दुल रहमान की उस छवि को बताती है जब उन्होंने हाथ उठाकर Merdeka कहा था। रहमान ने 1957 में मलेशिया की आजादी की घोषणा की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed