फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mandsaur News: मुस्लिम मिस्त्री ने स्थापित करवाया ढाई टन का शिवलिंग, बड़े-बड़े इंजीनियर्स हो गए थे फेल

Sun, 13 Feb 2022 08:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Feb 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
mandsaur muslim person maqbool mistry installed sahastreshwar mahadev shivling pashupatinath temple
मुस्लिम मिस्त्री ने स्थापित करवाया ढाई टन का शिवलिंग - फोटो : Twitter @aryaraju

मध्य प्रदेश के मंदसौर में प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ महादेव का मंदिर है। इस मंदिर में सहस्त्रेश्वर महादेव की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। सहस्त्रेश्वर महादेव का शिवलिंग ढाई टन का है और 6.50 फीट इसकी लंबाई और गोलाई है। भगवान शिव के इस शिवलिंग को जिलहरी में स्थापित करना था, लेकिन कई बड़े इंजीनियर्स को इसमें कामयाबी नहीं मिली। 



सहस्त्रेश्वर महादेव की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए क्रेन की मदद लेनी थी जिसके लिए प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी, पीएचई, जिला पंचायत समेत सभी विभागों के इंजीनियर्स को बुलाया था। हालांकि कोई भी यह नहीं बता पाया कि शिवलिंग को जिलहरी पर कैसे स्थापित किया जाएगा। जब किसी को भगवान शिव के शिवलिंग को जिलहरी पर स्थापित करने में कामयाबी नहीं मिली तो यह जिम्मेदारी एक मुस्लिम मिस्त्री ने ली। जलाधारी यानी जिलहरी में शिवलिंग को स्थापित करने में जब बड़े-बड़े अनुभवी इंजीनियर फेल हो गए, तो वहां काम करने वाले मिस्त्री मकबूल हुसैन अंसारी ने अधिकारियों से बात की और कहा कि वह इसमें मदद कर सकते हैं। 

mandsaur muslim person maqbool mistry installed sahastreshwar mahadev shivling pashupatinath temple
मुस्लिम मिस्त्री ने स्थापित करवाया ढाई टन का शिवलिंग - फोटो : Twitter @dhanesh_marathe

इसके बाद उन्होंने इंजीनियरों को एक आइडिया दिया। उन्होंने बताया कि शिवलिंग को बर्फ के ऊपर रख दिया जाता है, तो बर्फ के पिघलने के साथ ही धीरे-धीरे शिवलिंग जलाधारी में पहुंच जाएगा। मकबूल हुसैन के इस आइडिया को सभी ने पसंद किया और बर्फ को गोलाकार काटकर उसके टुकड़ों पर शिवलिंग को रख दिया गया। 

mandsaur muslim person maqbool mistry installed sahastreshwar mahadev shivling pashupatinath temple
मुस्लिम मिस्त्री ने स्थापित करवाया ढाई टन का शिवलिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

बर्फ के पिघलने के साथ ही शिवलिंग अपना स्थान लेता गया। अब सभी लोग मिस्त्री मकबूल हुसैन की तारीफ कर रहे हैं। गरीबी की वजह से मकबूल पढ़ाई नहीं कर पाए। उन्होंने सऊदी अरब में 8 साल मिस्त्री का काम किया है। इसके अलावा उन्हें मंदिर बनाने का अनुभव भी है। मकबूल की आइडिया से सहस्त्रेश्वर महादेव को जलाधारी में स्थापित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mandsaur muslim person maqbool mistry installed sahastreshwar mahadev shivling pashupatinath temple
मुस्लिम मिस्त्री ने स्थापित करवाया ढाई टन का शिवलिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock


इस शिवलिंग को 1500 साल पहले दशपुर के होलकर सम्राट के काल में बनाया गया था। यह शिवलिंग लाइम सेंड स्टोन का है जो शिवना नदी में मिला था। इसके अलावा अष्टमुखी पशुपतिनाथ की मूर्ति भी शिवना नदी में ही पाई गई थी। शिवलिंग की जलाधारी गुजरात में बनाई गई थी जो साढ़े तीन टन का है और शिवलिंग करीब डेढ़ टन का है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed