ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक बार फिर कुछ ऐसा हुआ जिससे ऑन लाइन शॉपिंग करने वाले डर गए हैं। दरअसल कोलकाता में एक युवक ने फ्लिपकार्ट से ईयरफोन ऑर्डर किए थे लेकिन जो बॉक्स उसके घर पर डिलीवरी किया गया उसके अंदर उसे तेल की शीशी मिली।
{"_id":"5b34e2b14f1c1b2e168b4b10","slug":"man-order-for-headphones-flipkart-sent-oil-bottle-in-kolkata","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लिपकार्ट से मंगवाए थे ईयरफोन, बॉक्स खोलते ही उड़ गए बंदे के होश ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
फ्लिपकार्ट से मंगवाए थे ईयरफोन, बॉक्स खोलते ही उड़ गए बंदे के होश
फीचर डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Fri, 29 Jun 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
Walmart-Flipkart
flipkart helpline no
युवक को दूसरा झटका तब लगा जब उसने उस बॉक्स पर लिखे हेल्प लाइन नंबर पर कॉल किया तो उसके फोन पर उसे 'वेलकम टू बीजेपी' का मैसेज मिला। युवक ने बताया कि मैंने इसकी शिकायत के लिए जब बॉक्स पर लिखे नंबर पर कॉल की तो एक बेल बजने के बाद मेरा फोन कट गया और कुछ देर बाद 'वेलकम टू बीजेपी' का मैसेज आया।
फ्लिपकार्ट हेल्प लाइन नंबर
युवक ने जब दोबारा नंबर मिलाया तो फिर से उसे वही मेसेज आया। इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ नंबर शेयर किया और उनको भी ऐसा ही मेसेज मिला। फिर उन्हें अहसास हुआ कि 1800 266 1001 बीजेपी का नंबर है। इसके बाद उन्होंने फ्लिपकार्ट का सही नंबर इंटरनेट पर ढ़ूंढा और फिर अपनी शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
flipkart
इस नंबर के विवाद में आने के बाद फ्लिपकार्ट ने अपनी सफाई में कहा है कि हमने यह नंबर तीन साल पहले ही छोड़ दिया था लेकिन कंपनी पैकिंग के लिए जिस मटेरियल का इस्तेमाल कर रही है उस पर यह नंबर अभी भी मौजूद है।फ्लिपकार्ट के मुताबिक, टेलिकॉम ऑपरेटर ने हो सकता है कि इस नंबर को दोबारा अलॉट कर दिया हो।
विज्ञापन
headphones
युवक के मुताबिक उसने फ्लिपकार्ट से हेडफोन इसलिए ऑर्डर किए थे ताकि देर रात तक फुटबॉल वर्ल्डकप देखने से उसके परिवार को परेशानी न हो। अब फ्लिपकार्ट ने तेल की शीशी भेजने की गलती पर माफी मांगी है और दोबारा हेडफोन भेजने की बात कही है।