अगर कोई आपसे कहे कि स्वस्थ रहने के लिए आपको अपना यूरीन (पेशाब) पीना होगा और वो भी अपनी नाक से तो आप उसे पागल ही समझेंगे। क्यों सही कहा न? मगर इस दुनिया में एक शख्स ऐसा भी है, जो ये करता है। वो भी हर रोज, उसका दावा है कि वो इसकी वजह से स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त रहता है।
2 of 7
drinking own urine
- फोटो : SWNS
Sam Cohen नाम का ये शख्स पिछले 19 सालों से अपनी ही पेशाब पी रहा है। इनका दावा है कि ऐसा करने से उन्हें कोई बीमारी नहीं हुई। यहां तक कि सर्दी-जुकाम भी नहीं। सैम का दावा है कि इसके कारण उनकी सेक्स लाइफ भी कापी इम्प्रूव हुई है। बता दें कि, सैम ब्रिटेन के रहने वाले हैं और एक योगा टीचर हैं। सैम यूरीन नाक से ग्रहण करने के लिए अपने साथ एक कप भी हमेशा अपने साथ रखते हैं।
सैम ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि अगर आप नाक से अपना यूरीन पीते हैं तो आपको कभी भी सर्दी-जुकाम नहीं होगा। शुरुआत में जब आप ये करेंगे तो आपको लगेगा कि आप डूब रहे हैं, लेकिन धीरे-धीरे आपको इसकी आदत हो जाएगी। यूरीन पीने के बाद मुझे सुपमैन जैसा फील होता है।
सैम ने बताया कि पहले मैं बहुत ही सुस्त-सुस्त रहता था, लेकिन 22 साल की उम्र में मैंने अपना यूरीन पीना शुरू कर दिया, तभी से ही मैं खुद को काफी स्वस्थ महसूस करने लगा। मुझे ऐसा लगा कि मैं और भी जवान हो गया हूं, इसलिए मैंने रोज इसे पीना शुरू कर दिया।
सैम का कहना है कि मैं ये हर रोज करता हूं और दिन में कम से कम 10-20 बार तो करता ही हूं। इसके लिए मैं अपने साथ एक कप भी कैरी करता हूं। यहां तक की प्लेन में यात्रा करने के दौरान भी। शायद मैं पहला शख्स हूं, जिसने हजारों फीट की उंचाई पर भी ऐसा किया होगा।