फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12000 फीट की ऊंचाई पर गए थे हनीमून मनाने, अचानक पति के साथ हुआ ये भयानक हादसा

Mon, 29 Jul 2019 04:40 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
man falls down volcano during honeymoon in saint kitts Island
एकैमी चेस्टैन और उनके पति क्ले चेस्टैन - फोटो : Facebook

कभी-कभी कुछ अलग करने के चक्कर में कई लोगों की जान पर बन आती है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है अमेरिका में। यहां एक पति-पत्नी हनीमून मनाने के लिए 12000 फीट की ऊंचाई पर गए थे, लेकिन अचानक पति के साथ एक ऐसी भयानक घटना घट गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह घटना 18 जुलाई की है। 

man falls down volcano during honeymoon in saint kitts Island
क्ले चेस्टैन और उनकी पत्नी एकैमी चेस्टैन - फोटो : Facebook

दरअसल, फ्लोरिडा के रहने वाले क्ले चेस्टैन और उनकी पत्नी एकैमी ने कुछ अलग तरीके से हनीमून मनाने का सोचा। इसके लिए वो कैरेबियाई सागर स्थित माउंट लियमाइगा पर्वत के सेंट किट्स द्वीप को चुना और 3700 मीटर यानी करीब 12000 फीट की लंबी चढ़ाई चढ़कर वो पहाड़ की चोटी पर पहुंच गए। 

man falls down volcano during honeymoon in saint kitts Island
ज्वालामुखी - फोटो : Social media

सेंट किट्स की चोटी पर एक शांत ज्वालामुखी भी था। क्ले को ज्वालामुखी के अंदर की गहराई खूब पसंद आई और वो बिना कुछ सोचे-समझे नीचे उतरने लगे। इसी बीच खड़ी ढलान होने की वजह से उनका पैर फिसला और वो करीब 50 फीट की गहराई में जा गिरे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
man falls down volcano during honeymoon in saint kitts Island
ज्वालामुखी - फोटो : Trover

घटना के वक्त क्ले की पत्नी एकैमी भी वहीं पर मौजूद थी। उसने धैर्य और साहस का परिचय देते हुए अपने पति को ज्वालामुखी के अंदर से बाहर निकाला और फिर सहारा देकर करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित बेस पर पहुंची। इसमें उन्हें करीब तीन घंटे का समय लगा। 

विज्ञापन
man falls down volcano during honeymoon in saint kitts Island
क्ले चेस्टैन - फोटो : Social media

बेस तक पहुंचने के बाद क्ले की पत्नी उन्हें लेकर फोर्ट लॉडरडेल गईं और फिर वहां से 20 लाख रुपये में मेडिकल चार्टर्ड प्लेन बुक कर फ्लोरिडा पहुंचीं, जहां क्ले को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed