फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज प्रेस कांफ्रेंस करेंगे विराट कोहली, रोहित शर्मा संग झगड़े पर देंगे जवाब?

Mon, 29 Jul 2019 03:37 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 29 Jul 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli to attend press conference on July 29 ahead of West Indies tour
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कप्तान विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया सोमवार यानि आज वेस्टइंडीज दौरे के लिए मुंबई से रवाना होगी। विंडीज दौरे पर भारतीय टीम को टेस्ट, वनडे और टी-20 की सीरीज खेलनी है। टीम के रवाना होने से पहले विराट कोहली पत्रकारों से बातचीत करेंगे, भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें इस बात पर जमी हैं कि क्या कोहली रोहित शर्मा के साथ चल रहे विवाद की खबरों पर कुछ जवाब देंगे। दोनों के बीच मतभेद की खबरें पिछले कई दिनों से चल रही हैं।

Virat Kohli to attend press conference on July 29 ahead of West Indies tour
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : social Media

बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि टीम इंडिया सोमवार को विंडीज दौरे के लिए रवाना होगी। टीम के कप्तान विराट कोहली रवाना होने से पहले मुंबई में शाम छह बजे पत्रकारों से बात करेंगे। इससे पहले कहा जा रहा था कि कोहली बिना प्रेस कांफ्रेस किए ही टीम के साथ विंडीज दौरे के लिए रवाना हो जाएंगे। इसकी वजह बताई गई की रोहित शर्मा और उनके बीच चल रही कथित तनातनी की वजह से वह मीडिया से बात नहीं करना चाहते। आम तौर पर जब भी टीम किसी दौरे के लिए रवाना हेती है, उससे पहले कोच और कप्तान प्रेस कांप्रेंस में पत्रकारों से बातचीत करते हैं।

Virat Kohli to attend press conference on July 29 ahead of West Indies tour
रोहित शर्मा और विराट कोहली

विराट और रोहित दोनों ने ही मीडिया में चल रही आपसी विवाद की खबरों पर चुप्पी साध रखी है। दोनों की ओर से अभी तक इसपर कोई बयान नहीं आया है। पिछले दिनों अंग्रेजी अखबार द हिंदू की रिपोर्ट में बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी के हवाले से लिखा गया था कि बोर्ड ने खिलाड़ियों से बात की थी और आपसी मतभेद खत्म कर एकजुटता का संदेश देने को कहा था। रिपोर्ट की माने तो सीओए ने खिलाड़ियों से बात की थी और टीम में सब कुछ सही है जैसी पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli to attend press conference on July 29 ahead of West Indies tour
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार को सीओए प्रमुख विनोद राय ने इस तरह की खबरों के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराया था। राय ने कहा था कि इस तरह की सारी कहानियां मीडिया के लोगों ने तैयार की है। कुछ दिन पहले गल्फ न्यूज ने रिपोर्ट में दावा किया था कि, टीम इंडिया विश्व कप में दो गुटों में बंटकर खेली।पहला ग्रुप विराट कोहली का था वहीं दूसरा रोहित शर्मा का। आज देखना दिलचस्प होगा कि विराट कोहली रोहित शर्मा के साथ चल रहे विवाद की खबरों पर क्या कहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed