कहा जाता है कि प्यार कभी नहीं मरता। इसकी न कोई उम्र होती है और न ही कोई सीमा। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है अमेरिका के कोलोराडो में। दरअसल, यहां रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति की शादी की 72वीं सालगिरह थी, जिसके मौके पर पत्नी ने शादी का जोड़ा पहन लिया। यह देख कर बुजुर्ग पति भी भावुक हो गए।
2 of 5
शादी की 72वीं सालगिरह की तस्वीरें
- फोटो : Facebook/Ardis Behrendsen
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लियोनार्ड और शर्ली मैटीज नामक दंपति 91 साल के हो चुके हैं। दोनों फिलहाल ग्रेस मैनर केयर सेंटर में रह रहे हैं। 11 अक्तूबर को उनकी शादी की 72वीं सालगिरह थी। इस मौके पर उन्होंने एक फोटोशूट करवाया, जिसे देख कर शायद आप भी भावुक हो जाएंगे।
3 of 5
शादी की 72वीं सालगिरह की तस्वीरें
- फोटो : Facebook/Ardis Behrendsen
इस बुजुर्ग दंपति की खूबसूरत तस्वीरें ग्रेस मैनर केयर सेंटर में ही काम करने वाली एर्दिस बेहरेन्डसेन ने खींची है और फेसबुक पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, 'मैं 16 साल की थी, तब से इस हेल्थकेयर (ग्रेस मैनर केयर सेंटर) में काम कर रही हूं। बुजुर्गों के साथ काम करना हमेशा मेरे लिए एक बहुत बड़ा जुनून रहा है। आज का अनुभव मेरे लिए जिंदगी का सबसे खूबसूरत अनुभव था।'
4 of 5
शादी की 72वीं सालगिरह की तस्वीरें
- फोटो : Facebook/Ardis Behrendsen
एर्दिस ने अपने फेसबुक पोस्ट में आगे लिखा है, 'मैंने न सिर्फ दुल्हन को खूबसूरत ड्रेस पहनाई, बल्कि शादी की 72वीं सालगिरह पर उनकी सुंदर तस्वीरें भी खींची। शादी के 72 साल बाद भी उनका प्यार बिल्कुल नया है। लियोनार्ड और शर्ली सच्चे प्यार का एक खूबसूरत उदाहरण हैं।'
5 of 5
शादी की 72वीं सालगिरह की तस्वीरें
- फोटो : Facebook/Ardis Behrendsen
एर्दिस ने बताया कि जब वो शर्ली को दुल्हन के जोड़े में सजाकर ले आईं, तो उन्हें देख कर उनके पति लियोनार्ड काफी भावुक गए थे। इस खूबसूरत दंपति की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।