Tungnath Temple Uttarakhand: भगवान शिव को देवों का देव महादेव भी कहा जाता है। भारत में उत्तर से दक्षिण तक शिव जी के कई मंदिर स्थित हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ऊंचा शिव मंदिर कौन सा है? अगर नहीं तो आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं। दरअसल दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर उत्तराखंड में है, जिसे तुंगनाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है। तुंगनाथ भगवान शिव के पंच केदार में से एक है। उत्तराखंड में शिव जी के 5 प्राचीन और पवित्र मंदिर स्थित हैं, जिन्हें पंच केदार कहा जाता हैं। आइए महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव के सबसे ऊंचे मंदिर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं। साथ ही जानेंगे कि इस मंदिर का महाभारत के अर्जुन से क्या संबंध है।
Highest Shiva Temple: दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, जानिए अर्जुन से क्या है इसका कनेक्शन
तुंगनाथ मंदिर और महाभारत से जुड़ी पौराणिक कथा
एक प्रचलित कथा के अनुसार, तुंगनाथ मंदिर के निर्माण को लेकर मान्यता है कि हजारों साल पहले पांडव भाइयों ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए एक मंदिर की स्थापना की थी। दरअसल, महाभारत के युद्ध में पांडवों ने अपने ही भाइयों और गुरुओं का वध किया था। ऐसे में पांडवों पर अपने ही रिश्तेदारों की हत्या का पाप था, इसलिए ऋषि व्यास ने पांडवों से कहा कि वह तभी पाप मुक्त हो सकते हैं, जब भगवान शिव खुद उन्हें माफ करेंगे। इसके बाद पांडवों ने शिव जी की तलाश शुरू कर दी और वे हिमालय जा पहुंचे।