फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां हर साल एक अगस्त को होती है अनोखी रेस, सिर्फ महिलाएं ही लेती हैं हिस्सा

Tue, 30 Jul 2019 09:21 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 30 Jul 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
Magnolia Cup 2019 Only womens participate in the Unique Horse Race in Britain
मैग्नोलिया कप, हॉर्स रेस - फोटो : Twitter

क्या आपने किसी ऐसी रेस के बारे में कभी सुना है, जिसमें सिर्फ महिलाएं ही हिस्सा लेती हों? शायद नहीं, लेकिन ब्रिटेन में हर साल एक अगस्त को एक ऐसी हॉर्स रेस होती है, जिसमें सिर्फ महिलाएं ही हिस्सा लेती हैं। इनमें टीवी एंकर से लेकर मॉडल, फैशन एक्सपर्ट, छात्राएं और गृहिणी तक शामिल होती हैं।  

Magnolia Cup 2019 Only womens participate in the Unique Horse Race in Britain
मैग्नोलिया कप, हॉर्स रेस - फोटो : Twitter

इस अनोखी रेस को मैग्नोलिया कप हॉर्स रेस के नाम से जाना जाता है। इसकी शुरुआत साल 2012 में हुई थी। इस बार इसका सातवां संस्करण शुरू होने जा रहा है। इस रेस की वजह से एक अगस्त को ब्रिटेन का 'लेडीज डे' भी कहा जाता है। 

Magnolia Cup 2019 Only womens participate in the Unique Horse Race in Britain
मैग्नोलिया कप, हॉर्स रेस - फोटो : Twitter

ये अनोखी हॉर्स रेस 11 महिलाओं के बीच होती है। इस रेस से जो भी धनराशि इकट्ठा होती है, उसे दुनियाभर की महिलाओं की बेहतरी के लिए दान कर दिया जाता है। माना जा रहा है कि इस बार रेस से 20 करोड़ रुपये की धनराशि इकट्ठा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Magnolia Cup 2019 Only womens participate in the Unique Horse Race in Britain
मैग्नोलिया कप, हॉर्स रेस - फोटो : Twitter

माना जा रहा है कि इस बार रेस देखने के लिए करीब 30 हजार लोग आएंगे। साल 2012 में जब पहली बार यह रेस हुई थी, उसमें करीब 10 हजार लोग पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Magnolia Cup 2019 Only womens participate in the Unique Horse Race in Britain
मैग्नोलिया कप, हॉर्स रेस - फोटो : Social media

रेस की खास बात ये है कि इसमें जो भी महिलाएं हिस्सा लेती हैं, वो पेशेवर घुड़सवार नहीं होती हैं। सभी शौक से घुड़सवारी करती हैं। इसीलिए उन्हें रेस से दो महीने पहले ही ससेक्स बुला लिया जाता है, ताकि वो थोड़ी-बहुत रेस की तैयारी कर सकें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed