लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की अप्रत्याशित जीत से देशभर में जश्न का माहौल है। भाजपा के कार्यालयों से लेकर चौक-चौराहों तक, हर जगह नरेंद्र मोदी की जीत की खुशियां मनाई जा रही हैं। कुछ लोग तो भाजपा की इस जीत से इस कदर खुश हैं कि वह खुद ही मिठाईयां भी बंटवा रहे हैं, लेकिन गुजरात के राजकोट में एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है।
2 of 5
चुनाव जीतने के बाद अभिवादन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
- फोटो : पीटीआई
दरअसल, मोदी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में एक पेट्रोल पंप का मालिक मुफ्त में ही सीएनजी बांट रहा है। यह पंप गोपाल चुतसमा नाम के शख्स का है। गोपाल भाजपा की जीत से इतने खुश हैं कि वो ऑटोरिक्शा वालों को मुफ्त में सीएनजी दे रहे हैं।
3 of 5
मुफ्त में सीएनजी बांट रहा पेट्रोल पंप का मालिक
- फोटो : Connect Gujarat Twitter
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेट्रोल पंप के मालिक ने जैसे ही मुफ्त सीएनजी बांटने का एलान किया, वहां ऑटोरिक्शा वालों की लाइन लग गई। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक वह करीब 200 ऑटोरिक्शा वालों को मुफ्त सीएनजी बांट चुके थे, जबकि 200 से अधिक ऑटो वाले मुफ्त सीएनजी लेने के लिए अभी भी लाइन में खड़े थे।
4 of 5
दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जीत का जश्न मनाते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि एनडीए अब तक 351 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है, जबकि एक सीट पर आगे है। इसमें भाजपा की 302 सीटें हैं। वहीं यूपीए के खाते में कुल 92 सीटें आई हैं, जिसमें कांग्रेस के पास 52 सीटें हैं।
5 of 5
बीजेपी-कांग्रेस
- फोटो : File photo
2014 के लोकसभा चुनाव में एनडीए 336 और भाजपा ने 282 सीटें जीती थीं। इस हिसाब से इस बार एनडीए और भाजपा की सीटें बढ़ी हैं। हालांकि सीटें तो यूपीए और कांग्रेस की भी बढ़ी हैं। पिछले चुनाव में यूपीए के खाते में कुल 59 सीटें थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में 44 सीटें।