Life on Mars: वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह काफी लंबे समय से आकर्षित करता रहा है। यह पृथ्वी के सबसे नजदीकी ग्रहों में से एक है। लाल ग्रह पर वैज्ञानिकों को जीवन की उम्मीद है। नासा और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों ने यहां पर अध्ययन के लिए कई मिशन भेजे हैं। वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि मंगल ग्रह के बर्फीले हिस्सों में एलियन जीवन हो सकता है। उनका कहना है कि बर्फ की चादरों के नीचे जीवन होना चाहिए। वैज्ञानिकों का मानना है कि वहां पर सूखे बर्फ की चादर के नीचे फोटोसिंथेसिस जैसी प्रक्रिया हो रही होगी। एक नए अध्ययन में यह बड़ा खुलासा हुआ है।
क्या है फोटोसिंथेसिस प्रक्रिया?
फोटोसिंथेसिस प्रक्रिया के दौरान पौधे, एल्गी और साइनोबैक्टीरिया केमिकल एनर्जी पैदा करते हैं। इसके लिए पानी और सूरज की जरूरत होती है। धरती के वायुमंडल पर सबसे अधिक ऑक्सीजन यहीं से पैदा होता है। एक नए अध्ययन के मुताबिक, मंगल ग्रह पर ध्रुवों के पास बर्फ की मोटी चादर है। इसके नीचे जीवन हो सकता है।