फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: क्या भारत को पहले टेस्ट में हार से बचाएगी बारिश? पांचवें दिन कैसा रहेगा बंगलूरू का मौसम, जानें

Sat, 19 Oct 2024 11:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 19 Oct 2024 11:59 PM IST
सार

शनिवार को सरफराज खान और ऋषभ पंत ने 231/3 के स्कोर से खेलना शुरू किया और भारत का स्कोर 400 रनों के पार पहुंचाया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए कुल 177 रनों की साझेदारी हुई।

विज्ञापन
ind vs NZ 1st test 2024 bengaluru weather forecast M.Chinnaswamy stadium day 5 update in hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पहला टेस्ट मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। मेहमानों को जीत के लिए 107 रनों की जरूरत है जबकि भारत को तीन मैचों की सीरीज में बढ़त बनाने के लिए 10 विकेट चटकाने होंगे। वहीं, इस मुकाबले को ड्रॉ कराने के लिए टीम इंडिया बारिश के लिए दुआएं करेगी।
ind vs NZ 1st test 2024 bengaluru weather forecast M.Chinnaswamy stadium day 5 update in hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
चौथे दिन भी बारिश ने किया प्रभावित
बंगलूरू में जारी पहला टेस्ट मुकाबला बारिश से प्रभावित होने के कारण दूसरे दिन शुरू हुआ। चौथे दिन भी बारिश ने खलल डाली और मुकाबले को बीच में रोकना पड़ा। इतना ही नहीं शुक्रवार का खेल बारिश के कारण समय से पहले खत्म कर दिया गया। इस दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंपायर के फैसले पर नाराजगी भी जताई। 
ind vs NZ 1st test 2024 bengaluru weather forecast M.Chinnaswamy stadium day 5 update in hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
इंद्रदेव बनेंगे संकटमोचक!
अब रोहित शर्मा की सेना को यह मुकाबाल जीतने के लिए किसी करिश्मे की जरूरत है। अगर पांचवें दिन का खेल बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो यह मुकाबला ड्रॉ घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों की नजर सीरीज के अगले दो टेस्ट मुकाबलों पर होगी। वहीं, भारतीय फैंस भी यही चाहेंगे कि रविवार का खेल बारिश के कारण धुल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ind vs NZ 1st test 2024 bengaluru weather forecast M.Chinnaswamy stadium day 5 update in hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
क्या कहती है मौसम रिपोर्ट?
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, पांचवें दिन मौसम की स्थिति पूरी तरह से खराब रहेगी। मैदान पर बादल छाए रहेंगे और सूरज मुश्किल से निकलेगा। सुबह नौ और 10 बजे के आसपास आंधी आने की संभावना है, जिसका मतलब है कि खेल की शुरुआत में देरी हो सकती है और फिर दोपहर तीन बजे शुरू हो सकता है। 

वहीं, तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हवा की गति नौ किमी प्रति घंटा रहेगी। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के ग्राउंड-स्टाफ को एक और दिन कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इस दौरान बारिश की संभावना 80 प्रतिशत जताई गई है। ऐसे में इस मुकाबले के ड्ऱॉ होने की संभावना अधिक है।
विज्ञापन
ind vs NZ 1st test 2024 bengaluru weather forecast M.Chinnaswamy stadium day 5 update in hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
दूसरी नई गेंद ने पलटा मैच का रुख
शनिवार को सरफराज खान और ऋषभ पंत ने 231/3 के स्कोर से खेलना शुरू किया और भारत का स्कोर 400 रनों के पार पहुंचाया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए कुल 177 रनों की साझेदारी हुई। 81वें ओवर में दूसरी नई गेंद के आने के बाद भारत का बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया और 62 रन पर सात विकेट गंवा दिए। इससे पहले टीम का रनरेट पांच का था जबकि 81-99 ओवर के बीच यह 3.18 का ही रह गया। केएल ने 12, जडेजा ने पांच, अश्विन ने 15, कुलदीप ने छह* रन बनाए जबकि बुमराह और सिराज खाता खोले बिना आउट हुए। कीवियों के लिए हेनरी और रुर्के ने तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि एजाज को दो विकेट मिले। वहीं, साउदी और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक विकेट चटकाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed