फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

La Nina: क्या होता है ला नीना? जिससे डरी दुनिया, जानिए भारत पर क्या होगा असर

Fri, 13 Dec 2024 07:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 13 Dec 2024 07:15 PM IST
सार

 La Nina: विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने कहा है कि आने वाले तीने महीनों में ला नीना आ सकता है, लेकिन इसके सिर्फ 55 फीसदी होने की संभावना है। अगर ऐसा हुआ, तो यह अपेक्षाकृत कमजोर और सिर्फ कुछ समय के लिए होगा।

विज्ञापन
La Nina World Meteorological Organization Warns Extreme Heat Know Effect On India What is the La Nina
क्या होता है ला नीना? जिससे डरी दुनिया - फोटो : Adobe Stock

La Nina: अल नीनो और ला नीना का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है। अब विश्व मौसम विज्ञान संगठन ला नीना को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है, जिससे दुनिया की चिंता बढ़ गई है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने कहा है कि आने वाले तीने महीनों में ला नीना आ सकता है, लेकिन इसके सिर्फ 55 फीसदी होने की संभावना है। अगर ऐसा हुआ, तो यह अपेक्षाकृत कमजोर और सिर्फ कुछ समय के लिए होगा। ला नीना से समुद्र की सतह का तापमान ठंडा होता है।



इससे अधिक ठंड पड़ती है और ज्यादा गर्मी की संभावनाएं कम होती हैं। लेकिन ला नीना के कमजोर पड़ने से आशंका जताई जा रही है कि इस साल ठंड कम पड़ेगी और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ सकती है। ला नीना प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी भूमध्य रेखीय क्षेत्र में समुद्र की सतह के तापमान के बड़े पैमाने पर ठंडे होने को दर्शाता है। इसके साथ ही हवा, दबाव और बारिश में बदलाव नजर आता है। अल नीनो इसके उलट है। इसकी वजह से समुद्र गर्म होता है। 
 

La Nina World Meteorological Organization Warns Extreme Heat Know Effect On India What is the La Nina
क्या होता है ला नीना? जिससे डरी दुनिया - फोटो : Adobe Stock

भारत में अल नीनो के असर का कारण गर्मी ज्यादा पड़ती है और बारिश कम होती है। लाल नीना से मानसून मजबूत होता है और औसत से अधिक बारिश होती है। सर्दियों में ठंड बढ़ती है। हालांकि, विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि ला नीना और अल नीनो जैसी प्राकृतिक जलवायु घटनाएं मानवजनित जलवायु परिवर्तन की वजह से हो रही हैं। 
 

La Nina World Meteorological Organization Warns Extreme Heat Know Effect On India What is the La Nina
क्या होता है ला नीना? जिससे डरी दुनिया - फोटो : Adobe Stock

इंसानों द्वारा किए गए बदलाव के कारण दुनिया का तापमान बढ़ रहा है। इससे मौसमी बारिश और तापमान के पैटर्न में बदलवा हो रहा है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन के महासचिव सेलेस्ट साउलो ने बताया कि अल नीनो के साथ साल 2024 की शुरुआत हुई और यह अभी तक का सबसे गर्म साल होने की तरफ बढ़ रहा है। उनका कहना है कि भले ही ला नीना विकसित हो, इसका अल्पालिक ठंडा प्रभाव वातावरण में ग्रीनहाउस गैसों के कारण होने वाली गर्मी को संतुलित करने के लिए पर्याप्त नहीं है।

Nostradamus Predictions 2025: नास्त्रेदमस ने साल 2025 के लिए की हैं पांच भविष्यवाणियां, जानिए नए साल में क्या होने वाला है

 

विज्ञापन
विज्ञापन
La Nina World Meteorological Organization Warns Extreme Heat Know Effect On India What is the La Nina
क्या होता है ला नीना? जिससे डरी दुनिया - फोटो : Adobe Stock

सेलेस्ट साउलो ने बताया कि मई से अल नीनो या ला नीना के नहीं होने के बाद भी असामान्य मौसम देखा गया। इसमें लोगों को रिकॉर्ड तोड़ बारिश और बाढ़ का सामना करना पड़ा। इस तरह की घटनाएं बदलती जलवायु में सामान्य हो गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से महासागर में ठंडक लाने में कठिनाई हो रही है। 

Ajab Gajab: नर व्हेल ने प्यार की तलाश में किया ऐसा कारनामा, बन गया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

विज्ञापन
La Nina World Meteorological Organization Warns Extreme Heat Know Effect On India What is the La Nina
क्या होता है ला नीना? जिससे डरी दुनिया - फोटो : Adobe Stock

क्या है ला-नीना?

दरअसल प्रशांत महासागर में होने वाले एक मौसमी पैटर्न को ला नीना कहा जाता है। इस दौरान भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में समुद्र की सतह का तापमान औसत से अधिक ठंडा हो जाता है। ला नीना के कमजोर पड़ने पर भीषण गर्मी पड़ती है। ला नीना स्पेनी भाषा का शब्द है। इसका मतलब होता है छोटी लड़की।' ला नीना, अल नीनो के विपरित होता है। 

Coldest Places: ये हैं दुनिया की पांच सबसे ठंडी जगहें, घर से बाहर निकलने पर जम सकता है इंसान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed