Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Know who is oldest living being on earth This small creature is alive on earth for millions of years
{"_id":"622db55b1bd5d018306a7740","slug":"know-who-is-oldest-living-being-on-earth-this-small-creature-is-alive-on-earth-for-millions-of-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: धरती पर ये जीव लाखों साल से हैं जिंदा! जानिए इनके बारे में हैरान करने वाली बातें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: धरती पर ये जीव लाखों साल से हैं जिंदा! जानिए इनके बारे में हैरान करने वाली बातें
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sun, 13 Mar 2022 03:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया के सबसे पुराने जीव
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धरती पर करोड़ों प्रजाती के जीव-जंतु रहते हैं। कुछ ऐसे हैं जिनके बारे में हम जानते हैं, तो वहीं कुछ जीव-जंतु ऐसे भी हैं जिनके बारे में ज्यादातर लोग जानते भी नहीं हैं। हम जब भी धरती पर सबसे अधिक साल तक जीने वाले जीव की बात करते हैं, तो इसमें कछुए का नाम सबसे ऊपर आता है। माना जाता है कि कुछ कछुए 150 साल तक जीते हैं, तो कुछ 200 और कुछ तो 250 साल तक भी जीवित रहे हैं, लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि धरती पर ऐसे जीव भी हैं, जो कुछ सौ सालों तक नहीं बल्कि लाखों सालों तक भी जीते हैं। आज हम आपको ऐसे ही जीव के बारे में बताने जा रहे है जो लाखों साल से जीवत हैं। इन जीवों के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। तो आइए जानते हैं लंबे समय तक जीने वाले इन जीवों के बारे में...
2 of 5
दुनिया के सबसे पुराने जीव
- फोटो : pixabay
इससे पहले कि हम इस जीव के बारे में बात करें, पहले आप ये जान लें कि मिंग नाम का एक घोंघा (स्नेल) 507 साल तक जिंदा रहा था। इसके बाद भी ये और अधिक जी सकता था, लेकिन बदकिस्मती से वैज्ञानिकों की गलती के कारण उसने जान गवा दी।
3 of 5
दुनिया के सबसे पुराने जीव
- फोटो : pixabay
अब बात करते हैं धरती पर सबसे पुराने जीव की। साल 1979 में रूसी वैज्ञानिक सबित एबिजोव ने अंटार्कटिका में कुछ बैक्टीरिया, फफूंद और छोटे जीवों की खोज की थी। ये करीब 3600 मीटर की गहराई में पाए गए थे। उनका मानना था कि ये जीव हजारों सालों से जिंदा हैं। खास बात तो ये है कि ये जीव इतना छोटा है कि हम इसे अपनी आखों से देख भी नहीं सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दुनिया के सबसे पुराने जीव
- फोटो : pixabay
ठंडे इलाकों में पाए गए
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमार्क की कोपेनहेगेन यूनिवर्सिटी की एक टीम ने साल 2007 में पांच लाख साल पुराने जिंदा बैक्टीरिया की खोज कर सबको हैरत में डाल दिया था। इनकी खोज अंटार्कटिका, कनाडा और साइबेरिया के एकदम ठंडे इलाकों से की गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
दुनिया के सबसे पुराने जीव
- फोटो : pixabay
वैज्ञानिक ने अपने शरीर में भी डाला था बैक्टीरिया
रिपोर्ट्स के अनुसार, साइबेरिया में रूस के वैज्ञानिक अनातोली ब्रोशकोव ने साल 2009 में लगभग 35 लाख साल पुराने जिंदा बैक्टीरिया को खोजा था। उनका दावा था कि उन्होंने इंजेक्शन के माध्यम से उस बैक्टीरिया को अपने शरीर में भी डाला था जिसके बाद उन्हें दो साल तक कभी जुकाम या फिर बुखार की शिकायत नहीं हुई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।