रूस और यू्क्रेन के बीच युद्ध ने खतरनाक मोड़ ले लिया है। यूक्रेन में रूसी सेना लगातार हमले कर रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस की शर्तों को यूक्रेन मान ले, तो युद्ध समाप्त हो जाएगा। इस युद्ध के बीच पुतिन की सबसे चर्चा ज्यादा हो रही है। तो आइए इसी कड़ी में हम आपको पुतिन के सीक्रेट हाउस के बारे में बताते हैं।
Vladimir Putin: ये है पुतिन का रहस्यमयी ग्रैंड पैलेस, हैरान करने वाली है सिक्योरिटी और लग्जरी
पैलेस की सुरक्षा है बेहद खास
क्रेमलिन की सुरक्षा बेहद कड़ी रहती है जिसे देखने के बाद कोई चकमा खा सकता है। इसकी सुरक्षा के लिए 21 टावरों को लगाया गया है। यह ग्रांड पैलेस दो मंजिला है, लेकिन देखने पर तीन मंजिला नजर आता है।
25000 वर्ग मीटर में बना है ये पैलेस
इस पैलेस को 25000 वर्ग मीटर में बनाया गया है। क्रेमलिन पैलेस की चौड़ाई 124 मीटर है और ऊंचाई 47 मीटर है। क्रेमलिन पैलेस को 1.5 मील लंबी और 21 फीट मोटी ऊंची दीवार से घेरा गया है। ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस के कई टावरों के नीचे टनल बनाए गए हैं। इन सुरंगों का इस्तेमाल आपातकालीन स्थिति में निकालने के लिए किया जा सकता है।
क्रेमलिन में ही रहते हैं पुतिन
इसके सामने ही क्रेमलिन पैलेस है जिसमें 800 से अधिक कमरे बनाए गए हैं। इस पैलेस का निर्माण 1961 में किया गया था जो 16 मीटर नीचे तक है। इसका इमरजेंसी में इस्तेमाल किया जा सकता है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन क्रेमलिन में ही निवास करते हैं। उनके यहां पर आने के बारे में बेहद कम लोगों को ही जानकारी होती है।
इस पैलेस की सुरक्षा बेहद खास तरह से की जाती है। इसकी बनावट के साथ ही इसमें स्पा, थिएटर, कसिनो समेत कई सुविधाएं मौजूद हैं। इस महल के डायनिंग टेबल के कुछ हिस्सों पर सोने की परत लगाई गई है। कहा जाता है कि क्रेमलिन में एक खजाना है। इसमें अरबों का सामान रखा हुआ है। इसके कमरों में रहस्यमयी गेट लगाए गए हैं।