फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन की इन 11 हॉर्न का मतलब जानते हैं आप, हर सीटी बताती है कुछ अलग

Wed, 05 Jun 2019 05:41 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Wed, 05 Jun 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
know about 11 horn of indian train in hindi
वैसे तो हम सभी बचपन से ही ट्रेन के हॉर्न की नकल उतारते हैं। पर हमने कभी ये नहीं सोचा होगा कि आखिर ट्रेन के हॉर्न का भी कोई मतलब होता है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि भारतीय रेलवे में 11 तरह के हॉर्न का इस्तेमाल किया जाता है और सभी हॉर्न का एक अलग मतलब होता है। क्या आपने इससे पहले कभी इस बारे में सुना था। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि तरह-तरह के हॉर्न बजाकर रेलवे चालक और गार्ड आपस में किस तरह तालमेल बिठाते हैं। आइए जानते हैं किस हॉर्न का क्या मतलब होता है।  
know about 11 horn of indian train in hindi
- फोटो : डेमो

अगर चालक ने एक बार छोटा हॉर्न बजाया तो इसका मतलब यह होता है कि गाड़ी यार्ड में जाने को तैयार है। इसके अलावा अगर चालक ने दो बार छोटा हॉर्न बजाया तो इसका मतलब यह है कि चालक गार्ड से ट्रेन शुरू करने का संकेत मांग रहा है। 

know about 11 horn of indian train in hindi

अगर ट्रेन चलाते वक्त चालक तीन बार छोटा हॉर्न बजाता है तो इसका मतलब यह होता है कि गाड़ी ने अपना नियंत्रण खो दिया है। और ये गार्ड को संकेत देता है कि वह अपने डिब्बे में लगे वैक्यूम ब्रेक का इस्तेमाल तुरंत करे। इसके अलावा अगर गाड़ी चलते वक्त अचानक रुक जाए और ऐसे में चालक चार बार छोटा हॉर्न बजाए तो समझ लीजिए कि इंजन में खराबी है और गाड़ी आगे नहीं जा सकती या कोई दुर्घटना घटित हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about 11 horn of indian train in hindi
- फोटो : self

अगर चालक एक बार लंबा हॉर्न और एक छोटा हॉर्न बजाए तो वह गार्ड को संकेत देता है कि वह एक बार गाड़ी शुरू होने से पहले ब्रेक पाइप सिस्टम की जांच कर ले। इसके अलावा अगर चालक दो लंबे और दो छोटे हॉर्न बजाता है तो इसका मतलब यह है कि गार्ड को इंजन पर आने का संकेत दे रहा है। 

विज्ञापन
know about 11 horn of indian train in hindi

अगर चालक बार-बार लंबा हॉर्न दे रहा है तो इसका मतलब यह है कि गाड़ी बिना किसी स्टेशन पर रूके हुए स्टेशन पार कर रही है। इसके अलावा अगर चालक रुक-रुक कर लंबा हॉर्न दे रहा है तो इसका मतलब यह है कि गाड़ी किसी रेलवे फाटक को पार कर रही है तो उस रास्ते पर आने वाले लोगों को आगाह कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed