फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: बारिश होते ही नाचने लगे अफगानी खिलाड़ी, कप्तान को ही जड़ दिया 'थप्पड़'

Wed, 05 Jun 2019 05:10 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 05 Jun 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
World cup 2019: afganistan team has the most fun after rain against sri lanka
अफगानी खिलाड़ी - फोटो : social media

वर्ल्ड कप के सातवें मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 34 रन से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। बारिश के कारण मैच कुछ देर तक मैच रुका तो अफगानी खिलाड़ी डांस करने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

World cup 2019: afganistan team has the most fun after rain against sri lanka
अफगानी खिलाड़ी - फोटो : social media

जी हां, बारिश के चलते मैच रुका तो अफगानी टीम विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद, स्पिनर राशिद खान और कप्तान गुलबदीन नइब डांस करने लगे। इस डांस के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज शहजाद ने मजाक-मस्ती करते हुए अपने कप्तान को हल्का सा 'थप्पड़' लगा दिया।

World cup 2019: afganistan team has the most fun after rain against sri lanka
ind vs afg

दरअसल, आईसीसी ने इन खिलाड़ियों के डांस वाला 30 सेकंड का यह विडियो अपने टि्वटर अकाउंट पर पोस्ट किया। टि्वटर पर यह विडियो खूब वायरल हो रहा है। आईसीसी ने विडियो में कैप्शन दिया है, 'अगर क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मस्ती करने वाली टीम को ईनाम के लिए चुना जाएगा तो वह साफतौर पर अफगानिस्तान टीम होगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
World cup 2019: afganistan team has the most fun after rain against sri lanka
अफगानी खिलाड़ी - फोटो : social media

इस वीडियो में विकेटकीपर बल्लेबाज शहजाद जब अपने कप्तान को मस्ती के मूड में 'थप्पड़' लगाते हैं तो नैब कुछ कदम पीछे हो जाते हैं। इस विडियो में अफगानिस्तान के ये तीनों खिलाड़ी बॉलिवुड गाने 'सेलिब्रेशन' पर जमकर थिरक रहे हैं। इस वीडियो में शहजाद के अलावा कप्तान गुलबदीन और राशिद खान नजर आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
World cup 2019: afganistan team has the most fun after rain against sri lanka
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका

बता दें कि बारिश से प्रभावित इस मैच में श्रीलंका की पारी 201 रन पर सिमट गई। बारिश के बाद मैच को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 41-41 ओवरों का किया गया और अफगानिस्तान को 187 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 152 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed