Jupiter Big Storm Can Swallow Earth: सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति का मौसम बेहद अनोखा है। बृहस्पति की कई खूबसूरत तस्वीरे हैं जिसमें ग्रह को ढके हुए धारियां नजर आती हैं। यह ग्रह पर तूफानी बादलों को दिखाती हैं। बृहस्पति के कुछ तूफान इतने बड़े हैं कि वे धरती को ढक सकते हैं जिनमें सबसे बड़ा ग्रेट रेड स्पॉट है। ग्रेट रेड स्पॉट कोई स्थान नहीं बल्कि एक तूफान है। यह धरती पर आने वाले चक्रवात और तूफान की तरह है।
Jupiter: तूफानों से घिरा है बृहस्पति, धरती को भी निगल सकता है ये चक्रवात, जानिए क्या है ग्रेट रेड स्पॉट
हल्के रंग की नजर आने वाली धारियां ऊपर जाने वाली हवा के साथ बादल हैं। गहरे रंग की दिखने वाली धारियां नीचे की तरफ आने वाले बादल हैं। बृहस्पति पर विपरीत दिशाओं में चलने वाली हवाएं गहरी और हल्की धारियों की तरह दिखती हैं। ऐसे होने की स्थित में ये बड़े तूफानों को मोड़ सकते हैं। बृहस्पति पर नजर आने वाला ग्रेट रेड स्पॉट कम से कम 200 सालों से देखा जा रहा है।
वैज्ञानिकों का ध्यान अब बृहस्पति के इस तूफान के छोटा होने पर गया है। आज की तुलना में ग्रेट रेड स्पॉट 100 साल पहले करीब तीन गुन बड़ा था। अब वैज्ञानिक समझना चाहते हैं आखिर यह क्यों सिकुड़ रहा है यानी छोटा हो रहा है।
क्यों सिकुड़ रहा तूफान?
धरती पर कोई तूफान क्यों धीरे हो जाता है और अंत में रुक जाता है इससे ग्रेट रेड स्पॉट के छोटे होने की वजह को समझने में मदद मिलती है। धरती पर चक्रवात का निर्माण गहरे, गर्म महासागरों के ऊपर होता है और कठोर जमीन से टकराने के बाद हवाएं धीमी हो जाती हैं जिसकी वजह से तूफान धीमा पड़ जाता है। धरती पर चक्रवात अन्य मौसमों और उनके आसपास की हवाओं से प्रभावित होकर भी धीमा पड़ सकता है।
हालांकि बृहस्पति पर धरती की तरह कठोर सतह मौजूद नहीं है। बृहस्पति के बादलों में हवाएं बहुत ठंड होती हैं, लेकिन अंदर की तरफ हवा बहुंत गर्म होती है। गर्म हवा से तूफान को सालों तक तबाही मचाने के लिए पूरी ऊर्जा मिलती हैं। ग्रेट रेड स्टॉर्म छोटा हो रहा है, लेकिन अभी इसको भरपूर ऊर्जा मिल रही है, तो यह लंबे समय तक रह सकता है।