Humans Are Aliens: एलियंस के बारे में आए दिन हैरान करने वाले दावे किए जाते हैं। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? वैज्ञानिक सालों से इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं, लेकिन अभी उनके हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लगा है। हालांकि आए दिन एलियंस को लेकर नए-नए दावे किए जाते हैं। अब वैज्ञानिकों ने एक अजीबोगरीब और हैरान करने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि धरती पर जीवन एक ग्रह से आया है जो पृथ्वी से खरबों किमी की दूरी पर स्थित है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इंसान एलियंस हैं? इंसानों के डीएनए में केमिकल ब्लॉक्स पाए जाते हैं जो पहली बार एस्टेरॉयड्स में मिले हैं। अरबों साल पहले ये एस्टेरॉयड्स धरती से टकराए थे। अब यह इस बात का इशारा कर रहे हैं कि धरती पर जीवन कहीं और से आया था। इसके अलावा किसी दूर स्थित दूसरे ग्रह पर भी इंसान हो सकते हैं।
2 of 7
धरती पर सभी इंसान हैं एलियंस!
- फोटो : iStock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने तीन कार्बन युक्त उल्कापिंडों, मुर्चिसन, मुर्रे और टैगिश लेक की हाइेटक तरीके से जांच की है। जापान की होक्काइडो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर यासुहिरो ओबा का कहना है कि हमने न्यूक्लियोबेस समेत कई जैविक सामग्रियां पाई हैं। यह जैविक सामग्री इंसाने के जीवन के जरुरी ब्लॉक्स हैं
3 of 7
धरती पर सभी इंसान हैं एलियंस!
- फोटो : iStock
होक्काइडो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का कहना है कि ये जैविक सामिग्रियां क्षुद्रग्रहों, उल्कापिंडों, धूमकेतुओं और ग्रहों की धूल के कणों से चार अरब साल पहले धरती पर लाई गई होंगी। उनका कहना है कि जब धरती पर अंतरिक्ष के मलबे की बारिश हो रही होगी।
4 of 7
धरती पर सभी इंसान हैं एलियंस!
- फोटो : iStock
धरती पर ऐसे आया जीवन
यासुहिरो ओबा मानते हैं कि अंतरिक्ष से आने वाली सामग्रियों की धरती पर जीवन को विकसित करने में अहम भूमिका रही है। उन्होंने इस खोज को बेहद रोमांचक बताया है। उनका कहना है कि इससे हमारी समझ का विस्तार होता है कि जीवन की शुरुआत कैसे हुई।
5 of 7
धरती पर सभी इंसान हैं एलियंस!
- फोटो : Pixabay
उन्होंने बताया कि धरती पर जीवन का आधार, डीएनए और आरएनए के निर्माण के लिए दो तरह के न्यूक्लियोबेस की जरूर पड़ती है जिनको पाइरीमिडीन और प्यूरीन कहते हैं। इससे पहले सिर्फ उल्कापिंडों में प्यूरीन मिला था।