फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन कम या ज्यादा हुआ तो बनवाना पड़ता है नया पासपोर्ट, इस देश में है यह दिलचस्प नियम

Thu, 12 Nov 2020 03:59 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 12 Nov 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Interesting and strange facts about passport
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अपने देश से किसी अन्य देश में जाने के लिए जो सबसे जरूरी दस्तावेज होता है, वो है पासपोर्ट। इससे अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर रहे व्यक्ति की पहचान और राष्ट्रीयता प्रमाणित होती है, लेकिन ध्यान रहे कि अगर बिना पासपोर्ट के आप किसी और देश में दाखिल हुए और पकड़े गए तो वहां के कानून के हिसाब से आपको सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रिटेन की महारानी अकेली ऐसी ब्रितानी हैं, जिन्हें पासपोर्ट की कोई जरूरत नहीं होती है। वह बिना पासपोर्ट के ही सभी देशों की यात्रा कर सकती हैं। हालांकि उनके पास कुछ गोपनीय दस्तावेज होते हैं, जो अपने आप में पासपोर्ट के समान होते हैं। आइए जानते हैं पासपोर्ट से जुड़ी ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें... 

Interesting and strange facts about passport
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप सोच रहे होंगे कि पासपोर्ट का चलन तो पिछले 100 साल में ही शुरू हुए हैं तो आप पूरी सच्चाई नहीं जानते। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फारस के राजा आर्थरजेक्सीज प्रथम ने एक अधिकारी को एक प्रपत्र दिया था, जिसके आधार पर वह पूरे जूडिया में बिना किसी रोक-टोक के यात्रा कर सकता था। इसका जिक्र नेहेमियाह की पुस्तक में मिलता है। 

Interesting and strange facts about passport
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पासपोर्ट पर तस्वीरों का चलन प्रथम विश्व युद्ध के बाद शुरू हुआ था। उससे पहले पासपोर्ट पर उसके धारक की तस्वीर नहीं होती थी। इसके पीछे वजह ये बताई जाती है कि जर्मनी के एक जासूस ने नकली अमेरिकी पासपोर्ट के सहारे ब्रिटेन में प्रवेश कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting and strange facts about passport
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले जो पासपोर्ट जारी किए जाते थे, उसपर अपनी पसंदीदा तस्वीर लगाने की इजाजत होती थी। इतना ही नहीं, लोगों को अपने परिवार के पूरे सदस्यों के साथ वाली यानी ग्रुप फोटो भी लगाने की इजाजत थी। 

विज्ञापन
Interesting and strange facts about passport
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पॉलिनेशियाई संप्रभु देश टोंगा में एक समय था जब गैर-नागरिकों को पासपोर्ट बेचे जाते थे, जिसकी कीमत 20 हजार डॉलर यानी आज के हिसाब से करीब 14 लाख 94 हजार होती थी। दरअसल, वहां के दिवंगत राजा तौफा आहातुपु चतुर्थ ने देश की आमदनी बढ़ाने के लिए ऐसा किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed