फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रूसी वैज्ञानिकों ने खोजी ऐसी खोपड़ी, जिसकी पांच हजार साल पहले हुई थी दिमाग की सर्जरी

Thu, 12 Nov 2020 12:28 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 12 Nov 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
Russian scientists discovered 5000 year old skull failed brain surgery patient
पांच हजार साल पुरानी खोपड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

पुरातत्वविदों को अक्सर खुदाई में बहुत से कंकाल और खोपड़ियां मिलती है। लेकिन इस बार उन्हें किसी ऐसे आदमी की खोपड़ी मिली है, जिसने अपने दिमाग की शल्य क्रिया करवाई थी। बता दें कि यह खोपड़ी करीब पांच हजार साल पुरानी है। रूसी वैज्ञानिकों को यह खोपड़ी क्रीमिया में मिली है। वैज्ञानिकों का ये अनुमान है कि दिमाग की यह शल्य क्रिया सफल नहीं रही होगी और संभावना ये भी है कि यह व्यक्ति इस शल्य क्रिया के दौरान ही मर गया होगा।

Russian scientists discovered 5000 year old skull failed brain surgery patient
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

असफल रही होगी शल्य क्रिया
शोधकर्ताओं ने इस खोपड़ी की 3 डी तस्वीरें ली, जिनसे पता चलता है कि 20 से 30 साल की उम्र के रहे इस कांस्य युगीन व्यक्ति की खोपड़ी में ट्रेपैनशन सर्जरी की गई थी। इस तरह की सर्जरी के लिए उस जमाने में मरीज की खोपड़ी में एक छेद किया जाता था।

Russian scientists discovered 5000 year old skull failed brain surgery patient
पांच हजार साल पुरानी खोपड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

नहीं भर सके थे घाव
शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह शल्य क्रिया सफल नहीं रही होगी, जिसकी वजह से यह इंसान अधिक समय तक जिंदा नहीं रह सका होगा। कॉन्टेक्चुअल एंथ्रोपोलॉजी लैबोरेटरी की प्रमुख डॉ मारिया डोब्रोवोल्स्काया के मुताबिक, यह स्पष्ट है कि घाव भरने के संकेत जाहिर तौर पर दिखाई नहीं दिए। क्योंकि ट्रेपैनेशन के निशान हड्डी की सतह पर साफ तौर पर दिखाई दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Russian scientists discovered 5000 year old skull failed brain surgery patient
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पत्थर के उपकरणों से की थी सर्जरी
डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टीट्यूट ऑफ आर्कियोलॉजी ऑफ द रशियन एकेडमी ऑफ साइंस मॉस्को के वैज्ञानिकों ने कहा कि पुराने चिकित्सकों के पास निश्चित तौर पर पत्थर के सर्जरी उपकरण रहे होंगे।

विज्ञापन
Russian scientists discovered 5000 year old skull failed brain surgery patient
पांच हजार साल पुरानी खोपड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

कैसे रखा गया था उसका शव
रिपोर्ट में बताया गया है कि यह खोपड़ी एक कंकाल के साथ गहरी कब्र में पाई गई थी। हड्डियों की स्थिति को देख कर पता चला था कि मरीज का शरीर उसकी दाईं ओर मोड़ कर रखा गया था। जबकि उसके पैरों को बाएं तरफ घुटनों तक मोड़ कर रखा गया था। दो पत्थर के तीरे के फल भी उसे साथ दफनाए गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed