{"_id":"5fa23b078ebc3e9b804f2fdf","slug":"interesting-and-mysterious-facts-of-ancient-maya-civilization","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्राचीन माया सभ्यता के बारे में कितना जानते हैं आप? हैरान कर देंगे ये रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
प्राचीन माया सभ्यता के बारे में कितना जानते हैं आप? हैरान कर देंगे ये रहस्य
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ग्वाटेमाला में मौजूद माया सभ्यता के खंडहर
- फोटो : Facebook/Feelings
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्राचीन काल में दुनिया में न जाने कितनी ही सभ्यताओं ने जन्म लिया और फिर बाद में उनका पतन हो गया। उन्हीं में से एक थी माया सभ्यता, जो मेक्सिको की एक महत्वपूर्ण सभ्यता थी। यह सभ्यता ग्वाटेमाला, मेक्सिको, होंडुरास और यूकाटन प्रायद्वीप में स्थापित थी। इस सभ्यता की शुरुआत 1500 ई. पू. में हुई थी और यह 300 ई. से 900 ई. के दौरान अपनी उन्नति के चरम पर थी। कहते हैं कि 16वीं सदी में इस सभ्यता का पूरी तरह से अंत हो गया था, लेकिन इसके पतन की शुरुआत 11वीं सदी से ही हो गई थी। इस प्राचीन सभ्यता का विनाश कैसे हुआ था, यह आज भी एक रहस्य ही बना हुआ है, जिसका पता लगाने की कोशिश में दुनियाभर के विशेषज्ञ जुटे हुए हैं।
2 of 5
बेलिज का प्रसिद्ध 'ब्लू होल'
- फोटो : Facebook/Geology Page
माया सभ्यता के अंत को लेकर 'लाइव साइंस' की एक रिपोर्ट कहती है कि छठी शताब्दी से लेकर 10वीं शताब्दी के बीच एक भयंकर सूखा पड़ा था, जिसकी वजह से इस प्राचीन सभ्यता का विनाश होना शुरू हो गया। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि कुछ साल पहले शोधकर्ताओं ने बेलिज के प्रसिद्ध 'ब्लू होल' और उसके आसपास मौजूद खनिजों की जांच की थी, जिससे पता चला कि सूखा 800 से 900 ईस्वी के मध्य पड़ा था, जो इस सभ्यता के विनाश का कारण बना।
3 of 5
माया सभ्यता का कैलेंडर
- फोटो : Facebook/Mike Woods
माया सभ्यता का कैलेंडर तो विश्वविख्यात है। कहते हैं कि इसी कैलेंडर में साल 2012 में दुनिया के खत्म होने की भविष्यवाणी की गई थी, जो बाद में गलत साबित हुई। हालांकि उस सभ्यता के लोगों को खगोलीय ज्ञान में निपुण माना जाता था।
चीचेन इट्जा, जो मेक्सिको में मौजूद है, को माया सभ्यता का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया है। यहां का पिरामिड एल कैस्टिलो आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। इसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
माया सभ्यता के खंडहर
- फोटो : Facebook/Manash Datta
ऐसा माना जाता है कि माया सभ्यता में आमतौर पर पुरुष राजा ही शासन करते थे, लेकिन कभी-कभी यह जिम्मेदारी रानियों को भी मिलती थी। कहा जाता है कि जब नए राजा गद्दी पर बैठते थे तो देवताओं को खुश करने के लिए पहले मानव बलि दी जाती थी, उसके बाद ही राजा सिंहासन पर बैठते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।