फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 10 कारों की इस त्योहार हो रही बंपर बिक्री, हाथों-हाथ खरीद रहे ग्राहक, आपकी पसंद कौन?

Wed, 04 Nov 2020 10:57 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 04 Nov 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
These are the ten best selling cars in the country in October 2020
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
भारत में त्योहारों का सीजन चल रहा है। यही कारण है कि अब कोरोना की मार झेल रहे ऑटो सेक्टर में फिर से बहार देखने को मिल रही है। आज हम आपको उन 10 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अक्तूबर महीने में भारतीय ग्राहकों ने सबसे ज्यादा खरीदा है। इस खबर के बाद आप यह खुद तय कर सकेंगे कि जिस कार को आप खरीदने की सोच रहे हैं, उसे भारत में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर,
These are the ten best selling cars in the country in October 2020
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala

Maruti Suzuki Swift

  • अक्तूबर महीने में Maruti Swift देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। अक्तूबर 2020 में इसके 24,859 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। 
  • अक्तूबर 2019 में इसके 19,401 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 27 फीसदी बढ़ी है।


Nexa Baleno

  • अक्तूबर महीने में Nexa Baleno देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। अक्तूबर 2020 में इसके 21,971 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
  • अक्तूबर 2019 में इसके 16,237 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 35 फीसदी बढ़ी है।


Maruti WagonR

  • अक्तूबर महीने में टॉप-3 बेस्ट सेलिंग कारों में मारुति का ही दबदबा रहा। अक्तूबर 2020 में Maruti WagonR देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। अक्तूबर 2020 में इसके 18,700 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
  • अक्तूबर 2019 में इसके 14,359 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 30 फीसदी बढ़ी है।

 
These are the ten best selling cars in the country in October 2020
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala

Maruti Alto

  • अक्तूबर महीने में भारतीय बाजार में Maruti WagonR चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। अक्तूबर 2020 में इसके 17,851 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। 
  • अक्तूबर 2019 में इसके 17,903 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 0.29 फीसदी घटी है।


Maruti Suzuki Dzire

  • देश की पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में मारुति का एक तरफा दबदबा है। अक्तूबर 2020 में Maruti Dzire के 17,674 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • अक्तूबर 2019 में इसके 19,569 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 9.68 फीसदी घटी है।


Hyundai Creta

  • Hyundai की पावरफुल एसयूवी भले ही टॉप-5 से बाहर हो, लेकिन देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में यह छठे नंबर पर है। अक्तूबर 2020 में Creta के 14,023 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
  • अक्तूबर 2019 में इसके 7,269 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 92.92 फीसदी बढ़ी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
These are the ten best selling cars in the country in October 2020
सांकेतिक - फोटो : PTI

Hyundai Grand i10/ NIOS 

  • अक्तूबर महीने में Hyundai की Grand i10 देश की सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस महीने इसके 14,000 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • अक्तूबर 2019 में इसके 9,873 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 41.80 फीसदी बढ़ी है।


Maruti EECO

  • अक्तूबर 2020 में Maruti Ertiga के 13,309 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। इस महीने यह देश की आठवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।
  • अक्तूबर 2019 में इसके 10,011 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 32.94 फीसदी बढ़ी है।

 
विज्ञापन
These are the ten best selling cars in the country in October 2020
सांकेतिक - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Brezza

  • अक्तूबर 2020 में Maruti Brezza के 12,087 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। इस महीने यह देश की नौवी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।
  • अक्तूबर 2019 में 10,227 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 18.19 फीसदी बढ़ी है।


Kia Sonet

  • अक्तूबर महीने में Kia की Sonet देश की दसवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस महीने इसके 11,721 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed