फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 महीने की ये बच्ची हर रोज पीती है 1.5 लीटर कॉफी, आंखें भर आएंगी वजह जानकर

Sat, 21 Sep 2019 02:09 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 21 Sep 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Indonesia Family feeds his 14 month old baby 1.5 litre coffee a day because he can not afford milk
14 महीने की बच्ची हर रोज पीती है 1.5 लीटर कॉफी - फोटो : KOMPAS.COM/JUNAEDI

आमतौर पर पांच साल से कम उम्र के बच्चों को कॉफी नहीं पिलाने की सलाह दी जाती है, लेकिन इंडोनेशिया में एक ऐसी बच्ची है, जो हर रोज 1.5 लीटर कॉफी पीती है। हैरानी की बात तो ये है कि बच्ची अभी महज 14 महीने की ही है और इतनी मात्रा में कॉफी पीने के बावजूद भी वह पूरी तरह से स्वस्थ है। 

Trending Videos
Indonesia Family feeds his 14 month old baby 1.5 litre coffee a day because he can not afford milk
कॉफी - फोटो : Pixabay

बच्ची का नाम हदीजाह है, जो पश्चिमी सुलावेसी प्रांत के तोनरो लीमा गांव की रहने वाली है। दरअसल, बच्ची के माता-पिता काफी गरीब हैं। ऐसे में हर रोज दूध खरीद कर बच्ची को पिलाना उनके लिए संभव नहीं है, इसलिए वो ब्रू की गई कॉफी खरीदते हैं और वहीं बच्ची को पिलाते हैं। 

Indonesia Family feeds his 14 month old baby 1.5 litre coffee a day because he can not afford milk
14 महीने की बच्ची हर रोज पीती है 1.5 लीटर कॉफी - फोटो : KOMPAS.COM/JUNAEDI

जब बच्ची के कॉफी पीने की खबर सोशल मीडिया पर फैली तो पोलेवेसी हेल्थ एजेंसी ने तोनरो लीमा गांव जाकर बच्ची और उसके माता-पिता से मुलाकात की। इस दौरान वो बच्ची के लिए दूध और बिस्किट लेकर गए थे और एजेंसी ने उन्हें सलाह भी दी कि बच्ची के लिए कॉफी नुकसानदायक है, इसलिए उसे ये न पिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indonesia Family feeds his 14 month old baby 1.5 litre coffee a day because he can not afford milk
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

बच्ची की मां अनीता का कहना है कि उसके पति सरीफुद्दीन नारियल छीलने का काम करते हैं, जिससे हर रोज उन्हें 100 रुपये (20 हजार इंडोनेशियाई रुपिआह) तक की कमाई होती है, लेकिन इतने कम पैसों से घर चलाना ही मुश्किल होता है, ऐसे में बच्ची को दूध कहां से पिलाएं। इसलिए उसे कॉफी ही पिलानी पड़ती है, क्योंकि यह सस्ती है।  

विज्ञापन
Indonesia Family feeds his 14 month old baby 1.5 litre coffee a day because he can not afford milk
14 महीने की बच्ची हर रोज पीती है 1.5 लीटर कॉफी - फोटो : KOMPAS.COM/JUNAEDI

अनीता का कहना है कि अब तो बच्ची को कॉफी पीने की आदत सी हो गई है। वह जब तक कॉफी नहीं पी लेती है, तब तक सोती भी नहीं है। उनका कहना है कि अगर किसी दिन उसे कॉफी न पिलाई जाए तो वो परेशान हो जाती है और रोने लगती है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि कॉफी बच्चों के लिए काफी हानिकारक होता है, उन्हें यह बिल्कुल भी नहीं पिलाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed