फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: यहां पर घरों में कभी नहीं लगाया जाता है ताला, ये है इसके पीछे की वजह

Wed, 16 Mar 2022 03:46 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 16 Mar 2022 03:46 PM IST
विज्ञापन
In this village of rajasthan no one locks their house no crime has happened for many years
लोग कहते हैं, इस गांव में है राम राज्य - फोटो : istock

आप जब भी अपने घर से बाहर जाते हैं, तो अपने उसे लॉक करना नहीं भूलते होंगे, क्योंकि आपको डर होता है कि कहीं आपके पीछे से कोई आपके घर में चोरी या डकैती जैसी वारदात को अंजाम न दे, लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे देश में एक ऐसा भी गांव है, जहां लोग कभी अपने घरों में ताला नहीं लगाते। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गांव में रहने वाले लोग कभी भी घर से बाहर जाते समय घर में ताला नहीं लगाते हैं। दरअसल, ये गांव राजस्थान के कोटा संभाग के बूंदी जिले में है जिसका नाम केशवपुरा है। 

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये लोग ऐसा क्यों करते हैं, क्या इनको इस बात की चिंता नहीं कि उनके घर में कोई चोरी कर सकता हैं। तो आइए आपको इसके पीछे की वजह के बारे में बताते हैं। दरअसल, बूंदी जिले के केशवपुरा गांव के लोगों को भरोसा है कि उनके गांव में चोरी या क्राइम जैसी चीजें नहीं हो सकतीं। जब भी लोग बाहर जाते हैं, तो अपने घरों में ताला नहीं लगाते हैं। 

In this village of rajasthan no one locks their house no crime has happened for many years
लोग कहते हैं, इस गांव में है राम राज्य - फोटो : istock

यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि इस गांव में कई सालों से कोई आपराधिक घटना नहीं हुई है। गांव में सभी लोग भाईचारे से रहते हैं। ये लोग पशुपालन आदि करते हैं। इनका कहना है कि यहां राम राज्य है। वहीं जब कभी कोई छोटा-मोटा विवाद हो जाता है तो कोर्ट, कचहरी से दूर रहकर आपस में ही मिल-जुलकर समझौता कर लेते हैं।

In this village of rajasthan no one locks their house no crime has happened for many years
लोग कहते हैं, इस गांव में है राम राज्य - फोटो : istock

रिपोर्ट के मुताबिक, बूंदी जिला से करीब 20 किमी की दूरी पर बसे केशवपुरा गांव में करीब एक हजार लोगों की आबादी है। इसमें गुर्जर, माली और मेघवाल समाज के लोग रहते हैं। कहा जाता है कि इस गांव में चोरी, डकैती, लूट, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं कभी नहीं हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
In this village of rajasthan no one locks their house no crime has happened for many years
लोग कहते हैं, इस गांव में है राम राज्य - फोटो : istock

यही कारण है कि इस गांव के लोग अपने घरों में ताला नहीं लगाते केवल कुंडी ही लगाकर वे अपने काम पर चले जाते हैं। यहां लोगों को एक दूसरे पर बहुत भरोसा है, इसलिए कोई भी इस बात की चिंता नहीं करता है। 

विज्ञापन
In this village of rajasthan no one locks their house no crime has happened for many years
लोग कहते हैं, इस गांव में है राम राज्य - फोटो : istock

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, इस गांव के थाने में किसी भी तरह का केस दर्ज नहीं है। साथ ही जो शिक्षक पढ़ाने के लिए यहां आते हैं वो गांव के लोगों की खूब तारीफ करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed