फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia-Ukraine War: 'रेड लिपस्टिक आर्मी' का इस्तेमाल कर रहे हैं पुतिन, जानिए रूस की खास सेना के बारे में

Wed, 16 Mar 2022 03:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 16 Mar 2022 03:39 PM IST
विज्ञापन
Russia Ukraine War Vladimir Putine war with Ukraine using Red Lipstick army of beautiful women
'रेड लिपस्टिक आर्मी' का इस्तेमाल कर रहे हैं पुतिन - फोटो : Pixabay

रूस और यूक्रेन के बीच जंग खत्म होती नजर नहीं आ रही है। रूस का दावा है कि सिर्फ यूक्रेन की सेना को निशाना बनाकर हमला किया जा रहा है, लेकिन यू्क्रेन से आ रहीं तस्वीरें रूस के दावे को गलत साबित कर रही हैं। 



तस्वीरें इस बात की गवाही दे रही हैं कि रूस के हमले में यूक्रेन के नागरिकों को भारी नुकसान हो रहा है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के हमले में सैकड़ों आम नागरिकों की मौत हुई है। दावे के मुताबिक, रूस ने एक मैटरनिटी हॉस्पिटल पर एयरस्ट्राइक किया था जिसमें तीन लोगों की जान चली गई थी। हमले की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। 

रूस के विदेश मंत्रालय के इंफॉर्मेशन और प्रेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर मारिया जखारोवा से इस बारे में जब पत्रकारों ने सवाल पूछा, तो वो नाराज हो गईं। उन्होंने इसको इंफॉर्मेशन टेररिज्म बता दिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के दावे झूठे हैं। 

Russia Ukraine War Vladimir Putine war with Ukraine using Red Lipstick army of beautiful women
'रेड लिपस्टिक आर्मी' का इस्तेमाल कर रहे हैं पुतिन - फोटो : Twitter @Angry_Clarkston
यूक्रेन पर लगाया था ये आरोप

इससे पहले मारिया जखारोवा ने दावा किया था कि यूक्रेन बायोलॉजिकल हथियार के इस्तेमाल की तैयारी कर रहा है। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मारिया जखारोवा उन प्रमुख महिलाओं में शामिल हैं जिनको झूठ फैलाने की जिम्मेदारी दी गई है। युद्ध के मैदान में भले ही पुरुष लड़ रहे हैं, लेकिन प्रोपेगेंडा वार में महिलाओं की एलीट आर्मी ने पुतिन के लिए मोर्चा संभाल रखा है। 
Russia Ukraine War Vladimir Putine war with Ukraine using Red Lipstick army of beautiful women
'रेड लिपस्टिक आर्मी' का इस्तेमाल कर रहे हैं पुतिन - फोटो : पीटीआई


जानिए क्यों महिलाओं का इस्तेमाल कर रहा है रूस

ब्रिटिश अखबार ने लिखा है कि पहले पुरुष सरकार की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस करते थे, लेकिन अब ग्लैमरस महिलाएं मीडिया के सामने आती हैं। इस अखबार ने कहा है कि महिलाओं की स्टाइल, चमकीले लिप्सटिक, घनी जुल्फें और उनके पहनावे लोगों के बीच एक अलग माहौल बनाते हैं। जखारोवा की प्रेस कांफ्रेस को लोग खूब पसंद करते हैं और उनको यूट्यूब पर लाखों लोग देखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Russia Ukraine War Vladimir Putine war with Ukraine using Red Lipstick army of beautiful women
'रेड लिपस्टिक आर्मी' का इस्तेमाल कर रहे हैं पुतिन - फोटो : twitter/KremlinRussia_E

ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, इस युद्ध में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रेड लिपस्टिक आर्मी का इस्तेमाल कर रहे हैं। यूक्रेन में हमले के दौरान आम नागरिकों की मौत को रूस मानने को तैयार नहीं है और इसको यूक्रेन द्वारा फैलाया गया झूठ बता रहा है। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War Vladimir Putine war with Ukraine using Red Lipstick army of beautiful women
'रेड लिपस्टिक आर्मी' का इस्तेमाल कर रहे हैं पुतिन - फोटो : Twitter @balticjam

दुनिया में कोई नेता पहली बार ऐसा नहीं कर रहा है। इससे पहले भी कई नेताओं ने अपनी बात दूर तक पहुंचाने के लिए स्मार्ट महिलाओं का इस्तेमाल किया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपनी राजनीतिक सलाहकर केलीनेन कॉनवे को यही जिम्मेदारी दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed