Holi 2024: देशभर में आज रंगों का त्योहार होली धूमधाम मनाई जा रही है। हर कोई रंगों में रंगा नजर आ रहा है। भारत में लोग कई तरह से होली खेलते हैं। दक्षिण भारत में एक जगह पर लोग बेहद अनोखे तरीके से होली खेलते हैं। यहां पर हल्दी से होली खेली जाती है। यह परंपरा सदियों पुरानी है।
Holi 2024: देश के इन राज्यों में खास अंदाज में मनाया जाता है रंगों का त्योहार, यहां हल्दी से खेलते हैं होली
हालांकि, भारत के कई इलाकों में बेहद अनोखी खेली जाती है। पंजाब में 'होला मोहल्ला' मनाया जाता है। यह निहंग सिखों द्वारा होली के एक दिन मनाया जाता है। सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह ने समुदाय के मार्शल कौशल के विकास के लि होला मोहल्ला उत्सव की शुरुआत की थी। पंजाब में इसे योद्धा होली के तौर पर भी जाना जाता है। इसमें योद्धा अपने साहस को दिखाते हैं। इसी देश के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तरह से होली मनाई जाती है।
दक्षिण भारत में सबसे अनोखी होली मनाई जाती है। केरल में इसे मंजुल कुली के नाम से जाना जाता है। इस दिन गोश्रीपुरम थिरुमा के कोंकणी मंदिर में लोग जमा होते हैं और भगवान की पूजा अर्चना करते हैं। इसके बाद दूसरे दिन एक दूसरे पर लोग हल्दी का पानी छिड़कते हैं और पारंपरिक लोक गीतों पर नृत्य करते हैं। यहां हल्दी से होली खेलते हैं।
NASA: अंतरिक्ष में ऐसे जीवन खोजेगा नासा, नई रिसर्च में हुआ खुलासा, इस चंद्रमा पर हैं एलियंस?
गोवा में होली का त्योहार शिम्मो के नाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग पारंपरिक लोकनृत्य करते हैं। सड़क पर डांस और मस्ती करते हैं। इस उत्सव का आयोजन वसंत ऋतु का जश्न मनाने के लिए किया जाता है।
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में चोर की हुई जमकर धुनाई, शख्स ने जड़े थप्पड़ पर थप्पड़, वीडियो वायरल
महाराष्ट्र में महाराष्ट्र में होली को 'रंग पंचमी' के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन लोग रंग एक दूसरे को लगाते हैं और ढोल की थाप पर नाचते गाते हैं।
Sunset: भारत के किस राज्य में होता है सबसे आखिरी में सूर्यास्त? यहां जानें