अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला अपनी पहली होली मना रहे हैं। उनकी मोहक मूर्ति को फूलों से सजाया गया है। माथे पर गुलाल लगाया गया है। इसके अलावा, मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव आया है। रविवार को पंजाब, बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्रों सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश तक गरज के साथ कहीं हल्की, कहीं भारी बारिश हुई और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों यानी जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं, आस्था और आनंद का पर्व होली इस बार 25 मार्च को मनाई जाएगी और होलिका दहन के दूसरे दिन धुलंडी यानि रंगों का उत्सव मनाया जाता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: रंगो का त्योहार होली आज; पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी बधाई; मौसम ले सकता है करवट
प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पहली होली
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला अपनी पहली होली मना रहे हैं। उनकी मोहक मूर्ति को फूलों से सजाया गया है। माथे पर गुलाल लगाया गया है। गुलाबी पोशाक पहने रामलला की मूर्ति आकर्षित कर रही है। रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दरबार पहुंचे और अपने आराध्य के दर्शन कर कृतार्थ हुए। रामलला की होली के लिए मंदिर की ओर से विशेष तैयारी की गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने होली की पूर्वसंध्या पर रविवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार लोगों के बीच प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है। वहीं, पीएम मोदी ने सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह की कामना की। पढ़ें पूरी खबर
कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान और बारिश का पूर्वानुमान
मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव आया है। रविवार को पंजाब, बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्रों सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश तक गरज के साथ कहीं हल्की, कहीं भारी बारिश हुई और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों यानी जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश और तूफान की स्थिति अभी दो दिन और बनी रहेगी। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 26 मार्च से मौसम खराब होने का अनुमान है और इस दौरान बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
राशि के अनुसार होली खेलने के लिए चुनें भाग्यशाली रंग
आस्था और आनंद का पर्व होली इस बार 25 मार्च को मनाई जाएगी और होलिका दहन के दूसरे दिन धुलंडी यानि रंगों का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन सब लोग रंग,गुलाल और फूलों से होली खेलकर इस त्योहार को जीवंत रूप देते हैं। हमारे जीवन में रंगों का खास महत्व होता है। रंगों का उचित चयन हमें सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति देता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में हर एक राशि के लिए भाग्यशाली रंग माने गए हैं जिनके इस्तेमाल से उस राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिल सकती है। पढ़ें पूरी खबर
हिरासत से दिये केजरीवाल सरकार के पहले आदेश की जांच करेगा ED
अरविंद केजरीवाल की ओर से ईडी के रिमांड में रहते हुए सरकारी आदेश जारी किए जाने का जांच एजेंसी ने संज्ञान लिया है। अधिकारियों ने बताया, वह जांच कर रहे हैं कि क्या ऐसा निर्देश जारी करना पीएमएलए कोर्ट की ओर से दिए गए आदेश के दायरे में है? सवाल है क्या हिरासत के दौरान केजरीवाल सरकार चलाने के लिए जरूरी दस्तावेज साइन कर सकते हैं? कोर्ट के आदेश के अनुसार केजरीवाल प्रतिदिन शाम छह से सात के बीच आधा घंटा अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और निजी सहायक बिभव कुमार से, जबकि आधा घंटा अपने वकीलों से मिल सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर