फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pulwama attack: अद्भुत श्रद्धांजलि, शरीर पर तिरंगा समेत गुदवाया 71 शहीदों के नाम

Tue, 19 Feb 2019 04:55 PM IST
अनिल पांडेय फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Tue, 19 Feb 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
gopal saran tatooed names of 71 martyrs on his body as a unique tribute to pulwama terror atttack 
पीठ पर शहीदों के नाम गुदवाते गोपाल सारण। - फोटो : Social Media

बीते 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवानों की शहादत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। लोग शहीद जवानों को अपनी-अपनी तरह से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शहीदों की शहादत का बदला लेने के लिए पूरे देश के लोगों में आक्रोश है। लोगों के इस आक्रोश से भारत सरकार भी काफी दबाव में है।

gopal saran tatooed names of 71 martyrs on his body as a unique tribute to pulwama terror atttack 
- फोटो : Social Media

इसी कड़ी में राजस्थान के बीकानेर में एक शख्स ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को अनोखे ढंग से श्रद्धांजलि दी है, जो काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। एक युवक ने अपने पूरे शरीर को शहीदों के हवाले कर दिया है। 

gopal saran tatooed names of 71 martyrs on his body as a unique tribute to pulwama terror atttack 
- फोटो : Social Media

दरअसल, बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के मोमासर गांव में रहने वाले गोपाल सारण ने अपना शरीर पुलवामा में शहीद हुए जवानों के नाम कर दिया है। गोपाल ने अपने शरीर पर 71 शहीदों के नाम गुदवाए हैं। इसमें पिछले दिनों पुलवामा के 42 शहीदों के अलावा बीकानेर जिले के 20 और रतनगढ़ के 9 जवानों के नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
gopal saran tatooed names of 71 martyrs on his body as a unique tribute to pulwama terror atttack 
- फोटो : Social Media

गोपाल ने पीठ की दोनों दिशाओं में कराए गए शहीदों के नाम के टैटू के बीचों-बीच तिरंगा झंडा भी बनवाया है। शासन-प्रशासन से नाराज गोपाल के मन में इस बात पर रोष है कि बीकानेर संभाग मुख्यालय होने के बावजूद भी यहां पर शहीद स्मारक नहीं है। 

विज्ञापन
gopal saran tatooed names of 71 martyrs on his body as a unique tribute to pulwama terror atttack 
- फोटो : Social Media

गौरतलब है कि शहीदों में कोटा के हेमराज मीणा, जयपुर के शाहपुरा के रोहिताश लांबा, धौलपुर के भागीरथ सिंह, भरतपुर के जीतराम गुर्जर और राजसमन्द नारायण गुर्जर शामिल हैं। साथ ही बीते 14 फरवरी को पुलवामा में हुए हमले के अलावा कश्मीर में आईईडी बम डिफ्यूज करते समय सेना के मेजर चित्रेश बिष्ट भी शहीद हो गए थे। बीते 5 दिनों में 46 जवानों की शहादत ने पूरे देश के रग-रग को झकझोर कर रख दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed