स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए वन-डे मुकाबले में ओमान के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दरअसल, मंगलवार को अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान ओमान की टीम महज 24 रन पर ढेर हो गई।
महज 24 रन पर ढेर हुई पूरी टीम, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई ओमान की टीम 17.1 ओवरों में सिर्फ 24 रनों पर सिमट गई। खवार अली (15) एकमात्र बल्लेबाज रहे, जो दोहरे अंकों में जा पाए. इस दौरान 6 खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल पाए। स्कॉटलैंड की ओर से एड्रियन नेल और आर स्मिथ ने सर्वाधिक 4-4 विकेट चटकाए।
स्कॉटलैंड की टीम ने 280 गेंदें शेष रहते 3.2 ओवरों में 26 रन बनाकर 10 विकेट से यह मैच जीत लिया। वन-डे इंटरनेशनल में सबसे कम रन पर ऑल आउट होने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे टीम के नाम है। वह 2004 में हरारे में श्रीलंका के खिलाफ 35 रनों पर सिमट गई थी।
Just waking up, Scotland fans?
Here's the long and short on our win over Oman:
✔️ We bowled them out for 24 in 17.1 overs. We chased it down in 3.2 overs, with 280 balls remaining.#FollowScotland 🏴 pic.twitter.com/je2Zt8r81F
वहीं, लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम रन पर ऑल आउट होने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज अंडर-19 के नाम दर्ज है, जिसने साल 2007 में बारबाडोस के खिलाफ बनाया था। ओमान ने अब तक कोई वनडे इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है, जबकि स्कॉटलैंड को वनडे इंटरनेशनल का दर्जा प्राप्त है और वह मौजूदा वनडे आईसीसी रैंकिंग में 13वें स्थान पर है।