{"_id":"5ac0728e4f1c1bbf618b4d1f","slug":"girlfriends-getting-on-conditional-rent-in-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन में युवकों के लिए खुशखबरी, एक शर्त पूरा करते ही किराए पर मिलेगी गर्लफ्रेंड","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
चीन में युवकों के लिए खुशखबरी, एक शर्त पूरा करते ही किराए पर मिलेगी गर्लफ्रेंड
सुनने में थोड़ा अटपटा जरुर लगेगा लेकिन यह सच है। दुनिया का एक ऐसा देश है, जहां गर्लफ्रेंड किराये पर मिलती हैं, लेकिन उसके साथ एक शर्त भी होती है। जानिए किस देश में हो रहा है ऐसा।
2 of 5
demo pic
दरअसल यह अनोखा चीन में सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक किसी गर्लफ्रेंड को किराए पर लेने से पहले थोड़े पैसे खर्च करने के अलावा एक शर्त भी माननी पड़ती है। शर्त यह है कि किराए पर ली गई लड़की को छूना मना है। पहली नजर में शर्त भले ही कड़ी लग रही हो, लेकिन इससे उन लोगों के अरमान पूरे हो सकते हैं जिन्हें किसी कारण से कोई लड़की भाव नहीं देती।
3 of 5
दरअसल दक्षिणी चीन के शहर हुआन में एक शॉपिंग सेंटर ने 15 लड़कियों को किराए पर उपलब्ध कराया है। वाइटैलिटी सिटी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मुख्य द्वार पर आपको कई लड़कियां खड़ी मिल जाएंगी। इनमें से आप जिसे चाहे चुन सकते हैं और बदले में उसके लिए सिर्फ 13.75 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महज 13.75 रुपये चुकाकर आप अपनी मनपसंद लड़की के साथ 20 मिनट तक बिता सकते हैं। इस दौरान आप उसके साथ शॉपिंग, लंच या डिनर कर सकते हैं। इस शॉपिंग सेंटर का कहना है कि यह अगला सबसे बड़ा शॉपिंग ट्रेंड बनेगा।
विज्ञापन
5 of 5
किराए की गर्लफ्रेंड के प्रति युवाओं में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। शॉपिंग सेंटर की यह स्कीम कुछ उसी तरह की है जैसे कि हाइकु के फ्रेंडशिप कामर्शियल प्लाजा ने मात्र 13.75 रुपयों में एक घंटे के लिए छह बॉयफ्रेंड किराए पर उपलब्ध कराए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।