{"_id":"5e2199388ebc3e4ad56ac687","slug":"girl-dating-tips-classes-on-romance-becoming-popular-in-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस स्कूल में सिखाया जाता है डेटिंग का तरीका, लड़कों को खास तौर पर सिखाई जाती है ये चीज","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस स्कूल में सिखाया जाता है डेटिंग का तरीका, लड़कों को खास तौर पर सिखाई जाती है ये चीज
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Fri, 17 Jan 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या आप को डेटिंग के तौर-तरीके पता हैं? क्या आप को मालूम है कि प्यार-मोहब्बत की मुलाकातों-बातों में आप को हमेशा बेहद संवेदनशील और अपने साथी के जज्बातों का ख्याल रखने वाला होना है? क्या आप को मालूम है कि कामयाब डेटिंग के लिए आप को अच्छे से डांस करना आना चाहिए? अगर आपका जवाब ना है, तो इन मुश्किलों का हल है हमारे पास। चलिए आज आप को ले चलते हैं चीन के डेटिंग स्कूल में जहां लोगों को ट्रेनिंग दी जाती है, कामयाब डेटिंग की।
2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
चीन, आबादी के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा देश है। यहां लड़कों की तादाद लड़कियों के मुकाबले ज्यादा है। इसकी वजह चीन की वन चाइल्ड पॉलिसी रही, जिसमें लोगों को एक ही बच्चा पैदा करने की इजाजत थी। इससे सेक्स रेशियो बिगड़ गया। आज के चीनी युवाओं की मुश्किल ये है कि लड़कियों को डेटिंग के लिए रिझाने के लिए, सख्त मुकाबला करना पड़ रहा है इसीलिए वहां डेटिंग स्कूल और कोचिंग खुल रहे हैं।
3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बीजिंग में एक ऐसा ही स्कूल 'लव एनर्जी', चलाते हैं, यी कुई उर्फ मोका 'मैजिक कार्ड'। वो कहते हैं कि डेटिंग एक परफेक्ट डांस की तरह है। कभी आपको साथी को अपनी ओर खींचना होता है, तो कभी उसे दूर धकेलना होता है। इस दौरान उसके प्रति लगातार संवेदनशील होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
लव कोचिंग का क्रेज चीन में बहुत बढ़ रहा है।इसका ऑनलाइन कोर्स करेंगे, तो 30 डॉलर प्रति महीने में भी हो जाएगा और आप क्लास में जाकर लव और डेटिंग के बारे में खुद को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आपको महीने में 4500 डॉलर तक खर्च करने पड़ सकते हैं। यी कुई कहते हैं कि उनके ज्यादातर ग्राहक 23 से 33 बरस की उम्र के बीच के हैं। हालांकि सबसे छोटा युवक 19 बरस का है, तो एक 59 बरस के जवां मर्द भी हैं, जो डेटिंग के हुनर में महारत हासिल कर के लड़कियां पटाना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
यहां होता है लड़कों का मेकओवर
इन लव कोचिंग सेंटर्स में लड़कों का मेकओवर किया जाता है। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल के लिए अच्छी तस्वीरें खींची जाती हैं। लड़कों को काबे डान नाम की जापानी तकनीक सिखाई जाती है, जिसमें किसी लड़की के पीछे दीवार पर हाथ रखकर उसे इम्प्रेस किया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।