{"_id":"5e2196e48ebc3e7d5a7cbc61","slug":"india-vs-australia-adam-zampa-dismissed-virat-kohli-the-fifth-times-in-odis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvAUS: शतक से चूके विराट कोहली, जांपा ने पांचवीं बार किया शिकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvAUS: शतक से चूके विराट कोहली, जांपा ने पांचवीं बार किया शिकार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 17 Jan 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक बार फिर एडम जांपा के शिकार हो गए भारतीय कप्तान विराट कोहली। जी हां, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जांपा ने कोहली को अपना निशाना बनाया। कोहली (78 रन) शतक से चूक गए।
2 of 5
एडम जाम्पा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस 27 साल के ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने विराट को भारतीय पारी के दौरान 44वें ओवर की पहली गेंद पर मिशेच स्टार्क के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। एश्टन एगर और स्टार्क दोनों ने अच्छा सामंजस्य बिठाया। एगर ने कैच लेकर स्टार्क को थमाया और विराट को पेवियन भेजा। ऐसा पहली बार नहीं है जब जंपा ने वन-डे में विराट को अपना निशाना बनाया हो। इससे पहले भी जांपा ने विराट को अपना शिकार बनाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वन-डे अतरराष्ट्रीय में किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा बार भारतीय कप्तान विराट को अपना निशाना बनाया है।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
इस कड़ी में पहला नाम कैरेबियाई गेंदबाज रवि रामपाल का है। रामपाल ने विराट कोहली को सबसे ज्यादा छह बार आउट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
रवि रामपाल के बाद दूसरा नाम श्रीलंका के तेज गेंदबाज थिसारा परेरा का है। परेरा ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को पांच बार पेवलियन का रास्ता दिखाया है। तीसरे नंबर पर कीवी गेंदबाज टिम साउथी हैं। उन्होंने इतनी ही बार (5) विराट को आउट किया है। पांचवीं बार विराट को आउट करने के लिस्ट में जांपा भी आ गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
इसके बाद चौथे स्थान पर कई गेंदबाज हैं, जिन्होंने विराट को अपना निशाना बनाया हो। इस फेहरिस्त में श्रीलंका के सूरज रंडीव (4), इंग्लैंड के ग्रीम स्वान (4) और ऑस्ट्रेलिया के झाय रिचर्डसन चार बार विराट को अपना शिकार बनाया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।