फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहानी एक सनकी बादशाह की: लंबाई के हिसाब से सैनिकों को देता था वेतन, नाचने-गाने की भी होती थी ट्रेनिंग

Thu, 13 May 2021 06:22 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 13 May 2021 06:22 AM IST
विज्ञापन
frederick william most freak king of world who trained soldiers to dance and sing
राजा फ्रेडरिक विलियम प्रथम (प्रशा) - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में सनकी बादशाहों के तरह-तरह के किस्से खूब मशहूर हुए हैं। कोई राजा अपने क्रूरता के लिए जाना जाता है, तो कोई उदारता के लिए। लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी बादशाह था, जो अपने अजीबोगरीब सनक के लिए जाना जाता है। इस बादशाह को लंबे सैनिकों को अपने सेना में रखने और मोटा वेतन देने का काफी शौक था। हालांकि, वेतन पाने के लिए सैनिकों को खासी बेइज्जती भी सहनी होती थी।

frederick william most freak king of world who trained soldiers to dance and sing
'पॉट्सडैम जाएंट्स' रेजिमेंट - फोटो : सोशल मीडिया
यह कहानी उस समय की है, जब प्रशा एक राज्य हुआ करता था। हालांकि, साल 1932 में इसका जर्मनी में विलय हो गया। यहीं का एक राजा था फ्रेडरिक विलियम प्रथम, जिसने 1713 से लेकर 1740 तक प्रशा पर राज किया। वैसे तो फ्रेडरिक विलियम प्रथम शांत और दयावान स्वभाव का राजा था, लेकिन उसे अपने सेना में लंबे कद के सैनिकों को रखने का काफी शौक था। ऐसा कहा जाता है कि उसके राजा बनने से पहले प्रशा की सेना में करीब 38 हजार सैनिक होते थे, जिसे बढ़ाकर उसने करीब 83 हजार कर दिया।
frederick william most freak king of world who trained soldiers to dance and sing
'पॉट्सडैम जाएंट्स' रेजिमेंट - फोटो : सोशल मीडिया

राजा फ्रेडरिक को लंबे सैनिकों से काफी लगाव था। उसके राज्य में लंबे सैनिकों की एक अलग रेजिमेंट थी, जिसे 'पॉट्सडैम जाएंट्स' कहते हैं। इस रेजिमेंट में सारे सैनिक छह फीट से ज्यादा के थे। राजा फ्रेडरिक की सेना में जो लंबा सैनिक था, उसका नाम जेम्स किर्कलैंड था। जेम्स किर्कलैंड की लंबाई सात फीट एक इंच थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
frederick william most freak king of world who trained soldiers to dance and sing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सबसे मजेदार बात ये है कि इन लंबे सैनिकों को किसी युद्ध के लिए तैयार नहीं किया जाता था, बल्कि वे सिर्फ दिखावे के लिए थे। कभी-कभी राजा इन सैनिकों से मनोरंजन का काम भी करवाता था। उदास होने पर फ्रेडरिक विलियम प्रथम इन सैनिकों को महल में बुलवा लिया करता और उन्हें नाचने को कहता था। इतना ही नहीं कभी-कभी महल में ही इन सैनिकों से मार्च करवाया करता था।

विज्ञापन
frederick william most freak king of world who trained soldiers to dance and sing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

31 मई 1740 को 51 साल की उम्र में राजा फ्रेडरिक की मौत हो गई। कहते हैं कि उस समय उसके 'पॉट्सडैम जाएंट्स' रेजिमेंट में लंबे सैनिकों की संख्या 3,000 के आसपास हो गई थी। उसकी मौत के बाद भी कई सालों तक यह रेजिमेंट सक्रिय रहा, लेकिन 1806 में राजा फ्रेडरिक के बेटे फ्रेडरिक ग्रेट ने उस रेजिमेंट को ही भंग कर दिया और सभी सैनिकों को आम सैनिकों में मिला दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed